Instagram kidnapping case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक नाबालिग लड़के को हनीट्रैप में फंसाकर किडनैप कर लिया गया. जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को बरामद कर लिया है.

हनीट्रैप से नाबालिग का किडनैप
छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां हनीट्रैप के जरिए एक नाबालिग लड़के को किडनैप कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक एक महिला ने इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़के से दोस्ती की थी, जिसके बाद उसे कॉल करके तिरंगा चौक पर बुलाया था. जिसके बाद यहां से नाबालिग का अपहरण कर लिया गया. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई है.
1 करोड़ रुपए की मांगी फिरौती
परिजनों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका नाबालिग बेटा तिरंगा चौक पर गया था और यहां से कुछ अज्ञात लोगों ने उसे किडनैप कर लिया. जिसके बाद आरोपियों ने परिवार से संपर्क करके 1 करोड़ रुपए की फिरौती की मां की है. परिजनों की शिकायत पर अमलेश्वर थाना पुलिस ने साइबर सेल और एसीसीयू की टीम को तैयार किया है. पुलिस ने मामले में मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और बाकी सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी
पुलिस को जांच के दौरान कई सबूत मिले जिससे अपहरणकर्ताओं की लोकेशन भी मिल गई. जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने धमतरी में छापोमारी करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी संजय साहू का परिवार के साथ परिचय है और उसके हेम पुष्पा नाम की महिला की मदद से इस तरह का हनीट्रैप जाल बिछाया था.
आरोपियों के पास से 6 मोबाइल बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपियों का मकसद परिवार से फिरौती को वसूलना था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मास्टरमाइंड कृष्णा साहू उर्फ करण, शैलेंद्र लहरे, रविंद्र लहरे, संजय साहू और हेम पुष्पा साहू के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल भी बरामद किए हैं.
यह भी पढे़ं- नाना की जमीन को लेकर विवाद! शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या; मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल
