करोड़ों रुपये देकर कराई शादी का ऐसा खौफनाक अंत पिता ने कभी नहीं सोचा होगा. दरअसल, एक ऐसा मामला सामने आ रहा हैं, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. बता दें कि पल्ला थानाक्षेत्र के अगवानपुर इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है , जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए है. करोड़ों रुपये खर्च कर शादी कराने के बाद में एक पिता को दो महीने बाद ही अपनी बेटी की मौत की खबर को सुनना पड़ रहा है.
इकलौती बेटी थी रूपसी
दरअसल, रुपसी दो भाई में से इकलौती बहन थी. डीएवी कॉलेज एनआईटी से वह मास कॉम की तैयारी कर रही थी. 19 फरवरी के दिन रूपसी की शादी गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में पैराडाइज सोसाइटी में रहने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर अभिनव के संग में हुई थी. दोनों की शादी सूरजकुंड रोड स्थित खालसा वैंक्वेट हाल में बड़े ही अच्छे से कराई गई थी. एक करोड़ से अधिक का खर्चा कर दोनों की शादी को कराया गया था.
रूपसी का भाई तीन साल से अमेरिका में रहकर सर्विस का काम कर था. शनिवार के दिन शाम को 5 बजे में रूपसी का भाई को फोन आया था. वह उससे इंडिया कब आओगे, पूछ रही थी. भाई ने बताया कि बात करते समय वह परेशान सी लग रही थी. भाई को फोन करने के बाद में रूपसी ने अपने पिता प्रेम झा को भी फोन किया था. रूपसी ने अपने पिता से कहा कि यहां एडजेस्ट कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है.
रविवार के दिन मौत
पिता ने बेटी की बात सुन कहा कि वह रविवार के दिन पर आएंगे और परिवार से बात करेंगे. उससे पहले ही लेकिन रात के 10 बजे में पिता को कॉल आता हैं कि उनकी बेटी अब नहीं रही. मृतका के भाई ने बताया कि जब उनके पिता फ्लैट में गए, तो वहां एक रीडिंग टेबल टूटा हुआ था. बेटी की बॉडी अस्पताल में पड़ी हुई थी. पिता का आरोप हैं कि अभिनव ने पहले उनकी बेटी के पैर तोड़ें और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी. ॉ
दो दिन से शव लेकर घूम रहा परिवार
रूपसी के शरीर पर कई सारे चोट के निशान भी थे. पिता ने तुरंत मामले की जानकारी 112 पर डायल कर पुलिस को दी. पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया. हालांकि, अभी तक रिपोर्ट आई नहीं है. वहीं, पिता बेटी के शव को डीप फ्रिजर में रखकर तीन दिन से फरीदाबाद के सेक्टर 37 श्मशान में घूम रहे हैं. अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है. मंगलवार के दिन मृतका का भाई यूएस से आने के बाद गाजियाबाद में बहन के ससुराल के घर के बाहर में प्रदर्शन कर रहा है. परिवार का कहना हैं कि आरोपी परिवार बड़े नाम और पैसे वाला है. वह मेडिकल रिपोर्ट के संग में छेड़छाड़ कर सकता है. इसी कारण से शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया हैं. हालांकि, रिपोर्ट के आने के बाद ही मामला पूरा साफ हो पाएगा. रूपसी 25 वर्ष की थी. वह एक अच्छे और नामी मीडिया हॉउस में काम कर रही थी.
ये भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी आतंकवादी हैं…’, मल्लिकार्जुन के बयान पर EC पहुंची बीजेपी; दर्ज कराई शिकायत
