आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसदों को अब मंजूरी मिल गई है. राज्यसभा चेयरमैन ने इन सभी सांसदों को बीजेपी में शामिल होने की मंजूरी दे दी है.

आप के सांसदों को मिली मंजूरी
आम आदमी पार्टी में बड़ा झटका और बदलाव आया है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में सांसद बीजेपी में शामिल हुए हैं. आपको बता दें कि राघव चड्ढा और संदीप पाठक जैसे नेताओं समेत पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी में विलय किया है. अब उनके शामिल होने को लेकर इस प्रस्ताव को राज्यसभा चेयरमैन ने भी मंजूरी दे दी है. जिसके बाद अब हलचल और भी बढ़ गई है.
बीजेपी के पास हो गए 113 सांसद
आपको बता दें कि बीजेपी में आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद शामिल हुए हैं, जिसके बाद राज्यसभा में बीजेपी के सांसदों की संख्या 113 हो गई है, इन सांसदों में से 5 राष्ट्रपति की तरफ से मनोनीत सदस्य हैं. बीजेपी में आम आदमी पार्टी से अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता जैसे सांसद शामिल हुए हैं.
आम आदमी पार्टी के पास रह गए 3 सांसद
आम आदमी पार्टी के सांसदों को बीजेपी में शामिल होने के प्रस्ताव को राज्यसभा के चेयरमैन ने मंजूरी दे दी है. राज्यसभा के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में बीजेपी के सांसदों की लिस्ट में इन सभी नेताओं के नाम शामिल हैं. आपको बता दें कि राघव चड्ढा ने शुक्रवार को बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया था. राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हुए हैं, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के पास सिर्फ 3 सांसद रह गए हैं.
पार्टी छोड़ने के बाद कार्यकर्ताओं में गुस्सा
आम आदमी पार्टी के पास बचे 3 सांसदों में संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह का नाम शामिल है. आपको बता दें कि सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद AAP कार्यकर्ताओं के अंदर लगातार गुस्सा देखा जा रहा है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार विलय कर चुके नेताओं के ऊपर हमला बोल रहे हैं. भगवंत मान ने राघव चड्डा को गद्दार भी बताया था.
यह भी पढ़ें- पंजाब के पूर्व DIG के ठिकानों पर ED का एक्शन; हरचरण भुल्लर पर हुई थी CBI की कार्रवाई
