बीकानेर में हनीट्रैप का एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां दो बहनों ने मिलकर युवक के साथ उसके पूरे परिवार से ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसे ऐंठे है. बता दें कि परिवार वालों का आरोप हैं कि करीब 15 लाख रुपये उससे ऐंठे गए है.
युवक की माता सीमा स्वामी ने पुलिस की शिकायत में कहा हैं कि उनके बेटे दीपक स्वामी की मुलाकात आरोपी बहनों से सोशल साइट पर हुई थी. दोनों बहनों ने पहले युवक को अपने प्रेम में फंसाया. उसके बाद लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर मानसिक और आर्थिक दोनों दबाव को बनाया. साथ ही आरोपियों ने महिलाओं पर गर्भवती होने का झूठा दावा किया और युवक पर शादी का दबाव बनाया. प्रेशर डालकर युवक से करीब 5 लाख की राशि ली गई.
मां ने बताया कि उन्होंने यह राशि गहने गिरवी रखकर चुकाए थे. हालांकि, इतने पैसे देने के बाद में परिवार को लगा कि ब्लैकमेलिंग रुक जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. 2021 से लेकर अभी तक में दोनों बहनों को 15 लाख रुपये से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है. 26 फरवरी 2026 की रात में दो बहनों और कुछ लोग घर में घुसे और और परिवार के साथ में मारपीट की. साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो के द्वारा ब्लैकमेल करने की कोशिश की. अगर पैसे नहीं दिए तो आरोपी उसे वायरल कर देने की धमकी दे रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर गंगाशहर थाना पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ में ब्लैकमेलिंग, हनीट्रैप और जबरन वसूली करने का मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. साथ ही सभी डिजिटल ट्रांजैक्शन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढे़ं: 9वीं मंजिल से छात्र ने लगाई छलांग! IIIT नागपुर में स्टूडेंड ने किया सुसाइड; पढ़ाई के दबाव में गई एक और जान
