उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में देर रात एक नाव यमुना नदी में पलट गई. इस दौरान नाव पर 9 लोग सवार थे, जिनमें 3 लोगों की जान बच गई. वहीं एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद हुआ है.

यमुना में पलटी नाव
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ है. हमीरपुर से कुरारा थाना के गांव कुतुबपुर के पास एक नाव अचानक से यमुना नदी में पलट गई. जानकारी के मुताबिक इस दौरान नाव में 9 लोग सवार थे. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद हुआ है.
तरबूज-खरबूज खाने गए थे लोग
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 3 लोगों को बचा लिया गया है, वहीं एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद हुआ है. हालांकि डूबने वाले 4 बच्चे अभी भी लापता हैं. बताया जा रहा है कि कुतुबपुर गांव के निवासी देशराज निषाद के घर में बुधवार को बेटी की शादी थी, इसी दौरान कई रिश्तेदार भी घर पर आए हुए थे. परिवार के कुछ लोग यमुना नदी के दूसरी तरफ तरबूज और खरबूज खाने के लिए गए थे.
बीच यमुना में बिगड़ा बैलेंस
जानकारी के मुताबिक तरबूज और खरबूज को नाव में रखकर वे लोग वापस लौट रहे थे. उनकी नाव जैसे ही यमुना के बीच में पहुंची तो उसका बैलेंस बिगड़ गया और नाव पलट गई. नाव के पलटते ही सभी लोग चीखने लगे. इस हादसे में विष्णु निषाद और एक बच्चे ने तैरकर अपनी जान बचा ली, वहीं एक बच्चे को मछुआरों ने बटा लिया. बाकी के 6 लोग यमुना में लापता हो गए.
4 बच्चे अभी भी लापता
सर्च ऑपरेशन के दौरान एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद हुआ है. वहीं 4 बच्चे अभी भी लापता हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. नदी की तेज धार और गहराई के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कत हो रही है. हालांकि लोगों की तलाश के लिए SDRF और अन्य बचाव टीमों की मदद भी ली जा रही है.
यह भी पढ़ें- अलमारी के नीचे छिपा मौत का तहखाना! बेसमेंट में बनते थे अवैध हथियार; 4 आरोपी गिरफ्तार
