तमिलनाडु में चुनाव के नतीजे आ चुके है. इसी बीच बता दें कि TVK को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. हालांकि, विजय के मिलने वाले पद पर अब अटकलें बनती हुई दिखाई दे रही है. दरअसल, राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों की सहमति पत्र की मांग की है. TVK के पास 108 सीटें है. वहीं, कांग्रेस के सपोर्ट को मिलाकर 112 सीटें है. इसी बीच वह दलों से बात कर वोट मांगने में लगे हुए है.
बता दें कि इसी बीच लेकिन गुरुवार को Zoho के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने सोशल मीडिया प्लेटाफार्म पर ट्विट किया है. उन्होंने पोस्ट के जरिए तमिलनाडु में दोबारा से चुनाव कराने की मांग की है. उनका कहना हैं कि अभी के समय में जो भी सरकार बनेगी, उसके स्थिर रहने की संभावना बहुत ही कम है. अलग-अलग दलों के कारण उसमें फूट लगने और कमजोर होने की संभावना ज्यादा है. इसी कारण से बेहतर यहीं होता की राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और दोबारा से चुनाव करवाए जाएं. तमिलनाडु बेहतर हालत की हकदार है.
इसके अलावा श्रीधर वेम्बू ने कहा कि दोबारा चुनाव होने पर विजय की पार्टी को भारी बहुमत मिलेगा. साथ ही BJP को अकेले लड़ना चाहिए, भले ही कम वोट मिले. अगर AIADMK और DMK विजय की पार्टी को जितने से रोकना चाहते हैं. तो उन्हें साथ में मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए, न कि अलग-अलग. बता दें कि तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए वह लगातार पार्टियों से मुलाकात कर रहे हैं. कांग्रेस से मिले समर्थन के बाद में उन्हें पार्टी बनाने के लिए और सीटों की जरूरत है.
श्रीधर वेम्बू ने साथ में सलाह दी कि दोबारा से चुनाव होने के बाद कैश फॉर वोट(वोट के बदले में कैश मिलने वाली प्रथा) पर सख्ती से रोक लगा देना चाहिए. बिल्कुल निष्पक्ष तरीक से चुनाव हो ताकि असली नेता का और जनादेश का पता लग पाए.
ये भी पढ़ें: इटावा में फूड सेफ्टी टीम पर हमला! तेल का सैंपल लेने गई टीम से मारपीट; असिस्टेंट कमिश्नर की फटी शर्ट
