गुजरात के जामनगर में एक युवक को सामान्य काम करते हुए अचानक से हार्ट अटैक आ गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया.

अचानक आया युवक को हार्ट अटैक
गुजरात के जामनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक को काम करते हुए अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह बेहोश होकर नीचे गिर गया. जानकारी के मुताबिक युवक जामनगर शहर के रामेश्रनगर इलाके का रहने वाला है. युवक की अचानक से तबीयत बिगड़ी और वह कुछ ही सेकंड में अचेत होकर नीचे गिर गया. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
सामान्य तरीके से काम चल रहा था युवक
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक सामान्य तरीके से चल-फिर रहा था और इसी दौरान अचानक से उसे बेचैनी महसूस होने लगी. फुटेज के मुताबिक युवक कुछ पल के लिए असहज दिखता है और उसके बाद अचानक से बेहोश होता है और जमीन पर गिर जाता है. इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग युवक की मदद करने के लिए दौड़ पड़े.
लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
लोग युवक की मदद के लिए दौड़े और उसे संभालने की कोशिश की. जिसके बाद में युवक को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. हालांकि अस्पताल में ले जाने के बाद युवक की तबीयत कैसी है इस बात का अपडेट अभी नहीं मिला है.
लगातार बढ़ रहीं हार्ट अटैक की घटनााएं
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से देश में कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. कई मामले ऐसे भी आए हैं जिनमें लोग चलते-फिरते हुए, जिम करते हुए या फिर डांस या सामान्य काम करते हुए लोगों को अचानक से हार्ट अटैक आया है. देश भर में लोग अब कम उम्र के युवाओं में इस तरह की घटनाओं को लेकर काफी चिंता में हैं.
