हिमाचल प्रदेश के 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. बता दें कि 10 मई सुबह 11 बजे ही 10वीं के रिजल्ट की घोषणा की जा चुकी है. कई बच्चों ने इस साल 10वीं की परीक्षा को दिया था. हालांकि, जिन बच्चों ने अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है वह नीचे दिए तरीकों से रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं.
HPBOSE Result 2026 कैसे चेक करें?
आपको इनकी अधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाना है. उसके बाद में होमपेज पर HPBOSE Result 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करना है. मांगी जाने वाली सारी जानकारी को उसमें भर दें. आपको आपका रिजल्ट उसमें दिखाई दे जाएगा. रिजल्ट डॉउनलोड करने के बाद में एक कॉपी जरूर डॉउनलोड कर लें.
किसने किया टॉप?
इस साल टॉप किए गए छात्र में कॉगडा की अनमोल ने टॉप किया. 699 अंक प्राप्त कर उसने पहला स्थान प्राप्त किया है.
अश्विका शर्मा, पूर्णिमा शर्मा और रूहानी धीमन ने 698 अंक प्राप्त कर दूसरे नंबर पर अपनी जगह हासिल की है.
अश्विका शर्मा और अलीशा ठाकुर ने 697 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है.
पास और फेल होने वाले छात्रों का आंकड़ा
बता दें कि इस साल पास प्रतिशत काफी अच्छा रहा है. इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट में 95,495 छात्र में से 88.87 प्रतिशत छात्र ने पास किया है. पास होने के लिए 33 अंक चाहिए होते है. जिन बच्चों ने 33 नंबर प्राप्त किए वह पास की श्रेणी में आते हैं.
