हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पर्यटकों का वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद वह गहरी खाई में गिर गया. इस घटना में 6 पर्यटकों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

चंबा में दर्दनाक हादसा
हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. चंबा जिले में सोमवार को सुबह के समय पर्यटकों का वाहन अचानक खाई में गिर गया. जानकारी के मुताबिक यह हादसा चंबा जिले के ककीरा इलाके में हुआ है. इस हादसे में 6 पर्टयकों की मौत हो गई और साथ ही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार होने वाले पर्यटक गुजरात से आए थे.
मौके पर पहुंचे लोग और पुलिस
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई. स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद की. बताया जा रहा है कि पर्यटक गुजरात से हिमाचल प्रदेश में घूमने आए थे और वे ककीरा इलाके से गुजर रहे थे. इसी दौरान पहाड़ी रास्ते में एक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हो गया. हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए.
घायलों को निकाला गया बाहर
इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करके घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया. जिसके बाद तुरंत ही घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है.
6 लोगों की मौके पर मौत
पुलिस के मुताबिक इस घटना में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जिनकी पहचान की जा रही है. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि पहाड़ी रास्ते पर वाहन का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह खाई में गिर गया. प्रशासन ने हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार को सूचना दे दी है. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है और घायलों का इलाज जारी है.
यह भी पढ़ें- बच्चों के खेलते हुए खुला मौत का रहस्य! मैदान से मिला मानव कंकाल; पुलिस कर रही मामले की जांच
