उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब हर नागरिक अपने स्तर पर योगदान देगा, तभी जाकर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और वोकल फॉर लोकल सफल हो पाएगा.

ऊर्जा संसाधनों की बचत हमारा दायित्व
उत्तराखंड में बीजेपी सरकार पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार लोगों के हितों में काम कर रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि ऊर्जा संसाधनों की बचत करते हुए राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखना हम सभी लोगों का सामूहिक दायित्व है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से जो अपील की गई है, वह अपील सिर्फ आर्थिक बचाव नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत बनाने के लिए भी जरूरी है.
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अगर हम सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और अनावश्यक विदेश यात्रा को टालकर स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देंगे. उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ऊर्जा की बचत करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि यह सब करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है.
एक साल तक इन चीजों से बचें- सीएम धामी
इस दौरान उन्होंने कहा कि एक साल के लिए सोने के गहनों को खरीदने से बचना और खेती में प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना और खाद्य तेल का संयमित इस्तेमाल करने जैसे छोटे-छोटे संकल्प लेंगे तो देश की अर्थव्यवस्था में हमारा भी यह महत्वपूर्ण योगदान होगा. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि के नागरिक राष्ट्र हित के लिए हमेशा से ही आगे रहते हैं. उन्होंने कहा कि जब हर नागरिक अपने स्तर पर योगदान देगा, तभी जाकर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और वोकल फॉर लोकल सफल हो पाएगा.
यह भी पढ़ें- चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा! हत्या के बाद यूपी-बिहार में छिपे थे आरोपी; 3 शूटर्स गिरफ्तार
