हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अपना अलग मिजाज दिखाया है. मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. जिनमें चंबा, शिमला और कुल्लू जैसे इलाके शामिल हैं.

हिमाचल प्रदेश में बदला मौसम
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है. हिमाचल के कई जिलों में पिछले 24 घंटो से लगातार तेज हवाओं और गर्जना के साथ बारिश हो रही है. आपको बता दें कि राजधानी शिमला में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं. सुबह से ही हल्कू बूंदाबांदी भी हो रही है, जिससे तापमान में भी तेजी के साथ गिरावट दर्ज की गई है.
इन इलाकों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने शिमला में अगले कुछ दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. आपको बता दें कि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जैसे जिलों में ओलावृष्टि, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना खासतौर पर जताई जा रही है. मौसम विभाग ने किसानों और पर्यटकों से सतर्क रहने के लिए कहा है.
24 घंटों में बिजली गिरने की घटनाएं
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के अंदर चंबा, कुल्लू और मंडी जैसे जिलों में मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई हैं. इसी के साथ शिमला और सिरमौर में भी हल्की बारिश हुई है. राज्य के कई हिस्सों में 11 से 13 मई तक के लिए बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. 12 मई को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा और शिमला जिले में ऑपरेंज अलर्ट को जारी किया गया है.
क्या रहेगा मौसम का हाल?
इसी के साथ 12 और 13 मई को सिरमौर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आपको बता दें हालांकि 14 से 16 मई के बीच में मौसम की तीव्रता में कुछ कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है. राज्य के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हुई है. इलाकों में दिन के समय भी ठंड महसूस हो रही है. राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना भी जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें- ‘आग-आग’ करके फैलाई अफवाह! चलती ट्रेन से कूदे यात्री; कानपुर में कासगंज एक्सप्रेस पर मचा हड़कंप
