आंध्र प्रदेश के नंद्याल में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पास से बरामद हुए सुसाइड नोट को देखकर सभी लोग चौंक गए और भावुक हो गए.

ट्रेन के आगे कूदा युवक
आंध्र प्रदेश के नंद्याल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक के सुसाइड ने इलाके को हिलाकर रख दिया है. जानकारी के मुकाबिक एक युवक ने पोननापुरम रेलवे गेट के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद उसके पास से बरामद हुए सुसाइड नोट को पढ़कर सब चौंक गए और भावुक हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मानसिक तनाव में था युवक
मामले में मृतक की पहचान आल्लागड्डा मंडल के पडाकंडला गांव के रहने वाले चिरंजीवी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक काफी लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
‘मेरे लिए कोई दुखी मत होना’
जानकारी के मुताबिक मृतक अपने परिजनों की 5वीं संतान था. इससे पहले परिवार के 4 बच्चों की मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि मृतक का जन्म गंभीर बीमारी के सा हुआ था, जिसको बचाने के कारण उसके माता-पिता ने लाखों रुपए का कर्जा लिया था. सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि मैं अपने माता-पिता के किसी भी काम नहीं आ सका. मेरे लिए कोई भी दुखी मत होना. मुझे बचाने के लिए मां-बाप ने लाखों रुपए खर्च कर दिए.
‘मेरी लाश को कूड़े में फेंक देना’
युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया हूं, मेरी लाश को देखकर परेशान मत होना और इसे कुत्तों को खिला देना या फिर कूड़े में फेंक देना. जानकारी के मुताबिक युवक के ऊपर आर्थिक तंगी और जिम्मेदारियों का दबाव लगातार बढ़ता गया. जिससे तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. युवक के सुसाइड नोट को पढ़कर स्थानीय लोग और पुलिस सभी लोग भावुक हो गए.
यह भी पढ़ें- जिस घर में बनाया लॉकर, वहीं कर दी चोरी! 30 लाख के गहने और कैश किया गायब; पुलिस ने किया गिरफ्तार
