चंडीगढ़ के दबड़ा इलाके में मंगलवार शाम को एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना के समय आसपास मौजूद लोग मदद करने की बजाय वीडियो बना रहे थे.

चंडीगढ़ में युवक की हत्या
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चंडीगढ़ के दड़बा इलाके में मंगलवार शाम को एक युवक की खुलेआम हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि 20 साल के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या की जा रही थी और इस दौरान आसपास मौजूद लोग मदद करने की जगह पर वीडियो बनाते रहे थे. युवक लगभग 25 मिनट तक सड़क पर ही तड़पता रहा.
मदद की बजाय बनाते रहे वीडियो
बताया जा रहा है कि युवक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन उसकी मदद करने के लिए कोई आगे नहीं आया. पूरी घटना दबड़ा की गैस कॉलोनी की 18 फीट रोड पर हुई है. जानकारी के मुताबिक शाम के लगभग 6 बजे 4-5 युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला किया. जिससे युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सूरज के रूप में की गई है.
घटना का वीडियो आया सामने
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक को लगातार चाकुओं से गोद रहे हैं और युवक चीख रहा है. युवक खुद को बचाने की कोशिश में भागने की कोशिश करता है, लेकिन हमलावर लगातार उसे पीटते रहे. इस दौरान कई लोग मौजूद थे, जो अपने कैमरे में इस हमला का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. किसी भी व्यक्ति ने घायल युवक की मदद नहीं की.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की जानकारी मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घायलों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के पीछे की वजह शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को माना जा रहा है. पुलिस की टीम मामले की जांच कर रहा है और हमलावरों की पहचान करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें- बाराबंकी में फरियादी बना ‘अराजक’! समस्या लेकर पहुंचे पीड़ित को SDM ने कराया गिरफ्तार; प्रशासन पर उठे सवाल
