13 मई की सुबह में महिला आयोग के उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतीक यादव की मृत्यु हो चुकी है. उनकी तबीयत काफी दिनों से खराब चलने की खबर सामने आ रही थी. उनको बेहद गंभीर बीमारी भी थी. बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रतीक यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वहां से वह बिना डॉक्टर को बताए निकल गए थे.
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुला राज
हालांकि, इस बीच कई लोगों द्वारा उनकी मौत के पीछे जहर देने वाली बात सामने आ रही थी. जिसपर डॉक्टर ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बयान देने की बात की थी. इसी बीत एक खबर सामने आ रही है. दरअसल, प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ चुकी है.
प्रतीक यादव के लंग्स में इंफेक्शन
रिपोर्ट के अनुसार शरीर के निचले से ऊपरी वाले हिस्से में खून का थक्का चला गया था, जिसके बाद लंग्स में इंफेक्शन हो हुआ और प्रतीक यादव को कार्डिएक अरेस्ट आ गया.
विसरा जांच के लिए भेजा गया
हालांकि, अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पूरा मामला उसी के बाद स्पष्ट हो पाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम गया था. इसी कारण से सांस अचानक बंद हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई.
उनकी शरीर के कई अंगों को सुरक्षित रख विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है. शरीर पर दिखाई देने वाली सभी चोटें मौत से पहले की बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में इंसानियत शर्मसार! सड़क पर होती रही युवक की हत्या; लोग बनाते रहे वीडियो
