उत्तराखंड की चारधाम यात्रा लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं. बुधवार को श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड तोड़ दर्शन किए हैं.

25 दिनों में 12 लाख 60 हजार दर्शन
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार घरेलू पर्यटल को बढ़ाने के लिए काम कर रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अब उत्तराखंड नया कीर्तिमान बना रहा है. राज्य की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा लगातार अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है. आपको बता दें कि चारधाम यात्रा 25 दिनों में ही 12 लाख 60 हजार श्रद्धालुओं की संख्या के आंकड़ों को पार कर गई है.
सीएम धामी ने दिए साफ निर्देश
आपको बता दें कि 22 दिनों में लगभग 5 लाख 23 हजार से ज्यादा लोग केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं. ऊंचा पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राज्य सरकार यहां मौसम के ऊपर भी ऊपर नजर बनाए हुए है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखने को लेकर साफ निर्देश दिए हैं. आपको बता दें कि चारधाम यात्रा को लेकर लोगों के अंदर भारी जोश दिखाई दे रहा है.
19 अप्रैल को शुरू हुई थी यात्रा
चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से हुई थी और 13 मई तक 12 लाख 60 हजार 478 श्रद्धालुओं ने चारधाम में दर्शन किए हैं. इन श्रद्धालुओं में से 5 लाख 23 हजार 582 लोगों ने केदारनाथ, 3 लाख 24 हजार 081 लोगों ने बद्रीनाथ, 2 लाख 5 हजार 425 लोगों ने गंगोत्री और 2 लाख 7 हजार 390 लोगों ने यमुनोत्री में दर्शन किए हैं. बुधवार को यह यात्रा रिकॉर्ड तोड़ती हुई दिखाई दी है. बुधवार को चारों धामों में 80 हजार 401 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं.
बुधवार को 80 हजार से ज्यादा दर्शन
बुधवार को 80 हजार 401 श्रद्धालुओं में से 31 हजार 423 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, 21 हजार 260 श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ, 13 हजार 403 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री और 13 हजार 315 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री में दर्शन किए हैं. उत्तराखंड अब पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. धामी सरकार लगातार लोगों के हितों और घरेलू पर्यटन बढ़ाने की ओर काम कर रही है जिसका असर जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है.
बीते 4 सालों का आंकड़ा
वहीं अगर बीते 4 सालों में चार केदारनाथ धाम के आंकड़ों पर नजर डालें तो लगभग 69 लाख 45 हजार 487 लोग यहां दर्शन करने आ चुके हैं. इनमें से 2022 में 15,64,248, 2023 में 19,58,863, 2024 में 16,53,581 और 2025 में 17,68,795 लोगों ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए हैं. उत्तराखंड सरकार लगातार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर काम कर रही है.
यह भी पढ़ें- ‘मैं खुद छोटी इलेक्ट्रिक कार में चलता हूं…’, हिमाचल के सीएम का बीजेपी पर तंज; बोले उन्होंने राज्य की संपदा को लूटा
