दिल्ली के रानीबाग इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को दिल को झकझोर कर रख दिया है. हालांकि, दिल्ली में यह पहली बार नहीं है कि कोई महिला किसी व्यक्ति की हैवानियत का शिकार हुई हो. इससे पहले भी निर्भया केस में ऐसा मामला सामने आया था. इसके बावजूद महिला की सुरक्षा से संबंधित किसी भी तरीके का एक्शन नहीं लिया गया.
घंटे तक स्लीपर बस में गैंगरेप
दरअसल, 30 वर्षीय महिला के संग में दो घंटे तक स्लीपर बस में गैंगरेप को अंजाम दिया गया है. हालांकि, इससे भी दर्दनाक बात तो यह हैं कि महिला ने पति के बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया है. महिला का कहना हैं कि अगर वह काम पर नहीं गई, तो उसके लिए घर चलाना मुश्किल हो जाएगा. पूरे घर की जिम्मेदारी महिला के ऊपर ही है.
समय पूछने के बहाने बस के अंदर खींचा
महिला ने अपने साथ हुई इस हैवानियत को पुलिस को बताया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कल देर रात फैक्ट्री से काम कर वापस लौट रही थी. वहीं, पर खड़े एक व्यक्ति ने उससे समय पूछा. आरोपी युवक ने समय पूछने के बहाने महिला को बस के अंदर खींच लिया. महिला ने बताया कि बस में पहले से ही बहुत सारे लोग मौजूद थे. बस को नांगलोई से लेकर कई इलाके में घुमाया गया. दो घंटे तक बस में उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया. वह मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने ही उसकी आवाज नहीं सुनी. मदद मांगने की कोशिश करने पर महिला के साथ सभी आरोपियों ने मारपीट भी की.
सड़क पर फेंककर फरार आरोपी
2 घंटे तक महिला के साथ बस में गैंगरेप किया गया और बाद में आरोपी उसे घायल हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए. हालांकि, महिला ने हिम्मत नहीं हारी. किसी तरह उसने अपने आप को संभाला और पुलिस को अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया.
घर की जिम्मेदारी के कारण इलाज करवाने से किया मना
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत महिला को अस्पताल लेकर गई. पीड़िता की मेडिकल जांच की गई, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत स्लीपर बस को कब्जे में ले लिया. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रही है. ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. महिला पीतमपुरा की झुग्गी में रहती है और मंगोलपुरी की एक फैक्टी में काम करती है. घर की जिम्मेदारी होने के कारण उसने अपना इलाज करवाने के लिए मना कर दिया.
ये भी पढ़ें: हमने निर्भया से कुछ नहीं सीखा… चलती बस में महिला के साथ हुए दुष्कर्म पर अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल
