नालंदा के भागनबीघा ओपी क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर 13 मई दिन बुधवार को एक बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है. मामला तूफानगंज गांव का है. मृत व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय बचु पासवान के रूप में की गई है.
बुधवार के दिन आया था घर वापस
परिवार वालों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा पवन पासवान काफी समय से बाहर रहकर काम कर रहा छा. बुधवार के दिन में वह घर वापस आया था. हालांकि, दोनों के बीच उस दिन किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर पिता के सीने में गोली मार दी.
पिता की हत्या कर फरार
गोली लगने के कारण पिता जमीन पर गिर पडे. परिवार वालों ने तुरंत पिता को मॉडल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है. मामले की जानकारी मिलते ही भागनबीघा ओपी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. आरोपी पवन पासवान पिता की हत्या कर फरार हो गया है.
संपत्ति को लेकर असंतुष्ट
पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस की एक टीम भी बनाई गई है ताकि जल्द से जल्द आरोपी बेटे की गिरफ्तारी की जा सके. जांच करने में सामने आया हैं कि बेटा घर के बंटवारों और संपत्ति को लेकर असंतुष्ट था. इसी वजह से उसने अपने पिता की हत्या कर दी थी. छापेमारी कर आरोपी बेटे की खोजबीन की जा रही है.
ये भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी में NEET छात्र ने दी जान, पेपर रद्द होने के तनाव में ली जान?
