अभी के समय में लोगों के बीच में सबसे ज्यादा नीले ड्रम का खौफ देखने को मिल रहा था. दरअसल, कई ऐसे केस देखने को मिले, जिसमें पत्नी अपने पति की हत्या कर उसे नीले ड्रम में भर के किसी सुनसान जगह पर फेंक देती है. लोगों में इसको लेकर काफी डर देखने को मिला था. हालांकि, इसी बीच एक और रंग का ड्रम लोगों के बीच में चर्चा और खौफ बनाते दिखाई दे रहा हैं. दरअसल, यह डर मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके से आया है.
हरे रंग का ड्रम दिखाई दिया
मामले की जानकारी के अनुसार, मुब्रा के सुनसान इलाके से कुछ लोगों को हरे रंग का ड्रम दिखाई दिया. स्थानीय लोगों ने संदिग्ध ड्रम की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच जांच में जुट गई, ड्रम को खोलते ही सभी लोगों की आंखें खुली रह गई. हरे ड्रम में एक व्यक्ति का शव पूरी तरीके से ठूंसा हुआ था.
मृत युवक से प्रेम संबंध
पुलिस ने शव के मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. जांच पड़ताल में सामने आया कि मुब्रा की रहने वाली एक महिला का मृत युवक से प्रेम संबंध था. हालांकि, यह प्रेम संबंध धीरे-धीरे खतरनाक मोड़ ले चुका था, जिसके बाद महिला ने अपने पति और भाई के संग मिलकर प्रेमी को हटाने का फैसला लिया. महिला ने पति और भाई के संग मिलकर बेरहमी से अपने प्रेमी की हत्या करवा दी. उसके बाद शव को हरे ड्रम में डालकर सुनसान इलाके में फेंक दिया. पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है. सोशल मीडिया पर अभी के समय में यह मामला सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: ‘ये सिर्फ ट्रेलर था…’, पुणे में फर्नीचर मॉल पर हुई फायरिंग; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
