UPSC यानी सिविल सर्विस एग्जाम प्रीलिम्स 2026 में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, UPSC ने प्रीलिम्स 2026 देने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है. अब सभी UPSC की अधिकारिक वेबसाइट से जाकर भी अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं.
बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन देश भर में विभिन्न केंद्रों में आयोजित करवाया जाएगा. 24 मई 2026 के दिन देश के विभिन्न केंद्रों में इसकी परीक्षा करवाई जाएगी. सेंटर में बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को बैठने नहीं दिया जाएगा. बता दें कि कुल 933 पदों को इस माध्यम से भरा जाएगा.
इस तरीके से करें UPSC प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड डॉउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवारों को UPSC की अधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना है.
उसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले e-Admit Card: Civil Services Preliminary Examination 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करना है.
हालांकि, पहले आपको लॉगिन करना होगा.
लॉगिन करने के बाद में आपको आपका एडमिट कार्ड दिखाई दे जाएगा.
इसे डॉउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकलवा लें.
अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट की हेल्प भी ले सकते हैं.
परीक्षा वाले दिन इन दस्तावेज का होना जरूरी
एडमिट कार्ड और इसकी प्रिंटेड कॉपी
एक वैद्य फोटो
पहचान पत्र
डॉउनलोड कर जांच जरूर करें
बता दें कि कई बार एडमिट कार्ड में लोगों को गलतियां देखने को मिल सकती है. ऐसे में डॉउनलोड करने के बाद सभी जानकारी की जांच पड़ताल कर लें. साथ ही जितना जल्दी हो सके एडमिट कार्ड डॉउनलोड करें. अगर आपको उसमें कोई भी गलती दिखे, तो तुरंत संबधित विभाग को इसकी जानकारी दें.
ये भी पढ़ें: CBSE छात्रों के लिए बड़ी अपडेट: दो भारतीय भाषाएं पढ़ना हुआ जरूरी, नया नियम लागू
