Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिरकटी लाश मिलने का मामला सामने आया है. छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. जीआरपी-आरपीएफ को इस मामले की जानकारी दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लाश एक बक्से में बंद मिली है. लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची जी आरपीएफ ने बक्से को कब्जे में लेकर जांच शुरु की.
पढ़िए क्या है पूरा मामला?
मामला छपरा से गोमतीनगर आने वाली गाड़ी संख्या 15114 का है. यह ट्रेन छपरा से शाम पौने छह बजे चलकर रविवार सुबह छह बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. ट्रेन छपरा से गोमतीनगर पहुंचने तक 20 स्टेशनों से गुजरती है. ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद स्लीपर कोच एस 1 में एक बॉक्स की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी गई. इसके बाद जीआरपी एवं आरपीएफ को बुलाया गया. चारबाग जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर बॉक्स खुलवाया गया.
बक्से में मिला युवती का सिर कटा धड़
इसमें एक युवती का धड़ था. जिसकी उम्र 30 से 35 साल के आसपास थी. अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. युवती के शव का सिर नहीं था. उसके हाथ पैर एक पॉलीथीन में पैक मिले. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस का क्या कहना?
चारबाग जीआरपी रोहित मिश्रा ने मामले में बताया कि एस-1 कोच में बॉक्स पड़े होने की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया. वहां पर बॉक्स खुलवाया गया. बॉक्स में एक युवती का धड़ था. महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास थी. युवती के शव का सिर नहीं था. उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. उसके हाथ पैर एक पॉलीथीन में पैक मिले. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. युवती के शव की शिनाख्त के लिए तीन टीम गठित कर दी गई है.
बोगी में सवार यात्रियों से पूछताछ से लेकर रूट के स्टेशनों से भी पड़ताल करेगी. जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले में जीआरपी और आरपीएफ की ओर से छपरा से गोमतीनगर तक के सभी स्टेशनों के सीसीटीवी की जांच होगी.
ये भी पढ़ें: बहराइच में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: कंबाइन मशीन से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 यात्रियों की मौके पर दर्दनाक मौत
