यूपी के महोबा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे की सभी लोग हैरान रह गए है. बता दें कि नीट की तैयारी कर रही छात्रा करीब 16 दिनों तक बदमाशों की घिनौनी वारदात को सहते रही. पीड़िता के साथ में रेप, हर घंटे नशीला इंजेक्शन और विरोध करने पर सिगरेट से शरीर जलाने का मामला सामने आया है. पीड़िता की आपबीती सुन परिवार पूरी तरीके से दंग रह गया है. पीड़िता महोबा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी.
आधा दर्ज आरोपियों ने बनाया प्रयागराज में बंधक
पीड़िता ने बताया कि 30 अप्रैल के दिन कोचिंग से आने के दौरान में गांव के ही रहने वाले मोहित श्रीवास ने साथी अंकित श्रीवास संग करीब आधा दर्ज आरोपियों ने उसे प्रयागराज में बंधक बनाया हुआ था. बंधक बनाने के बाद में उसे हर दो घंटे पर नशीली दवा दी जाती थी. आरोपी मोहित ने इस दौरान छात्रा के संग जबरदस्ती शादी भी की. साथ ही उसके साथ में कई बार रेप भी किया. विरोध करने के बाद में दरिंदों ने उसे कई बार सिगरेट से दागा और चाकू से वार भी किया.
1 मई महिला ने दी गुमशुदगी की सूचना
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई छतरपुर में रहने वाली महिला ने अपनी 25 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी थी. परिवार वालों की तहरीर के बाद में पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद में पीड़िता को ढूंढने के लिए टीम का गठन किया गया.
जान से मार देने की धमकी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपनी पूरी टीम को छात्रा को ढूंढने में लगा दिया, जिसके बाद में पुलिस ने 16 दिन बाद पीड़िता को बरामद कर लिया. पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे भाई की फोटो दिखाते और जान से मार देने की धमकी देते थे. पीड़िता की हालत खराब होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. इस मामले के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. पीड़िता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रही है.
उनकी पार्टी मामले पर नजर बनाए हुए
हालांकि, मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है. कांग्रेस के प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले पर नजर बनाए हुए है. कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़िता से बात की है. साथ ही कांग्रेस के एक प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा पीड़िता से महोबा में मुलाकात करने की बात भी की है. हालांकि, पीड़िता अभी पूरी तरीके से डरी हुई है. मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है. जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा.
ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक में CBI का बड़ा खुलासा! हफ्ते भर पहले ही मिल गया था प्रश्नपत्र; सीकर तक कैसे पहुंचा?
