BPSC ने चौथे चरण के शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर हो रहे अभियान पर कड़ा रुख अपनाया है. बता दें कि पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही खुशबू पाठक को हिरासत में ले लिया है. यह कार्रवाई संदेश देती हैं कि पुलिस किसी भी तरीके के हंगामे को बर्दाश्त नहीं कर सकती है.
हिरासत में लेकर बिहटा थाना भेजा
बता दें बुधवार के दिन TRE-4 विज्ञापन को लेकर छात्रों द्वारा प्रदर्शन करने की तैयारी चल रही थी, जिसका नेतृत्व छात्र खुशबू पाठक और नेता सौरव कर रहे थे. पुलिस को जानकारी मिली थी कि महिला अभ्यर्थी बेलन थाली लेकर प्रदर्शन में भाग लेने वाली थी. खुशबू आरा से प्रदर्शन करने आ रही थी. हालांकि, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया है. वह उन्हें हिरासत में लेकर बिहटा थाना लेकर गई.
जल्द ही बीपीएससी का शेड्यूल जारी
छात्रा नेता को हिरासत में लेने के बाद में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का कहना हैं कि 3, 4 दिनों से ही वह अभ्यर्थियों से अपील कर रहे हैं. हम इसे लेकर गंभीर है. शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है. वह तैयारी कर रही है. जल्द ही बीपीएससी के शेड्यूल को जारी कर दिया जाएगा.
अभ्यर्थी को भड़काने का काम
साथ ही उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को आंदोलन करने से कुछ भी मिलने वाला नहीं है. उन्हें परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए. जो चीज होगी उसके लिए ही आंदोलन करना सही नहीं है. हालांकि, यह लोकतांत्रिक देश है. किसी को भी आंदोलन करने से रोका नहीं जाएगा. आंदोलन के पीछे कई लोग है जो अभ्यर्थी को भड़काने का काम कर रहे हैं. कोई मुंबई से आता हैं, तो कोई कही से आता है. हम सारी जानकारी निकाल रहे हैं. हमने बिहार के अभ्यर्थियों से अपील की है कि आप हमारे लिए अनमोल है. आपने सरकार को बनाया है. आप परीक्षा की तैयारी में जुट जाए.
ये भी पढ़ें: देहरादून के PANACEA हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, 14 घायल, 1 की मौत
