CBSE के छात्रों में इस समय में काफी चिंता देखने को मिल रही है. बता दें कि छात्र सीबीएसई के पोर्टल से काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं. बच्चों के लिए यह पोर्टल अब सिरदर्द बन चुका है. बोर्ड के द्वारा घोषणा की गई थी कि छात्र अपनी जांची गई उत्तरपुस्तिका को पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, इस बीच छात्रों ने पोर्टल के न चलने की शिकायत की है.
20 मई के दिन में सभी छात्रों को पोर्टल पर service unavailable दिखाई दिया. कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर इस परेशानी को साझा किया, जिसके बाद से सभी बोर्ड ने उत्तरपुस्तिका देखने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 22 से बढ़ाकर 23 कर दिया है. हालांकि, छात्रों ने इस बात पर नाराजगी दिखाई है. छात्रों का कहना हैं कि सरकार को कम से कम तारीख को 1 हफ्ते के लिए बढ़ाना चाहिए. कभी-कभी साइट चलती है, कभी-कभी नहीं चलती है. इस मामले के बाद से सभी को बराबर का मौका मिलेगा.
क्या है उत्तरपुस्तिका चेक करना?
इस बार सीबीएसई ने उत्तरपुस्तिका की कॉपी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इससे छात्र पहले अपनी कॉपी को देखेंगे. उसके बाद किसी तरीके की गलती पाए जाने पर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि बोर्ड ने उसके लिए एक तिथि जारी की है. नंबरों की जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्र 26 से 29 मई तक आवेदन कर सकते हैं.
बोर्ड का कहना हैं कि आवेदन करने वाले छात्रों की कॉपी को विशेषज्ञों की टीम चेक करेंगी. इससे छात्रों के नंबर भी बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं.
ये भी पढ़ें: रत्नागिरी जंगल में महिला के हाथ में फटा देसी बम, जांच में बरामद 20 से ज्यादा विस्फोटक समान
