CJP यानी की कॉकरोच जनता पार्टी. अभी के समय में युवाओं के बीच में सबसे ट्रेंडिग टॉपिक के रुप में उभरा है. इंस्टाग्राम से लेकर सभी जगहों पर पार्टी की ही चर्चा हो रही है. हालांकि, जहां एक तरफ लोगों के बीच में यह केवल मीम बनके निकाला था, अब वहीं, युवाओं की तरफ से चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को करारा जवाब देते हुए उभरा है.
दरअसल, CJI सूर्यकांत ने Gen-G के कुछ युवाओं को कॉकरोच बुलाया था. हालांकि, इस जनरेशन ने इस बात पर हंगामा करने की बजाए उसे मजाकिया अंदाज में लिया. यहां तक की अभिजीत दीपके नामक युवक ने कॉकरोच जनता पार्टी नामक सोशल मीडिया पेज बना लिया. साथ ही इसका मेनिफेस्टों भी जारी किया. जिसके बाद आज की जनरेशन ने इसके पेज को फॉलों करना शुरू किया. अभी के समय में इस पेज पर करीब 13 मीलियन से अधिक फॉलोअर्स है. भारतीय जनता पार्टी से भी अधिक इस पेज के फॉलोअर्स हैं.
हालांकि, इसी बीच लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा हैं. आखिरकार इस पेज को बनाने वाला व्यक्ति असल जिंदगी में क्या करता है. बता दें कि अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के पुणे शहर से ग्रेजुएशन की डिग्री की थी, जिसके बाद में वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे. वहां पर उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई कर पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. दीपक का पेशा राजनीतिक दलों के लिए डिजिटल स्ट्रैटजी यानी की पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट का है.
दीपक ने पार्टी का मेनिफेस्टों भी तैयार कर रखा है.
चीफ जस्टिस को रिटायरमेंट के बाद में राज्यसभा नहीं भेजा जाएगा.
दल बदलने वाले सांसद को 20 साल का प्रतिबंध
सीटों की संख्या को बढ़ाने से पहले ही महिला के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण
ये भी पढ़ें: ‘ये बार-बार भाग जाती है…’, मोतिहारी में व्यक्ति ने पत्नी को रस्सी से बांधा; वजह सुन पुलिस हैरान
