आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे मामले सामने आते हैं, जिससे की सभी लोग चौंक जाते हैं. इसी बीच एक और खबर लोगों के बीच में वायरल हो रही है. दरअसल, रूस के कुर्स्क में रहने वाली 50 वर्षीय महिला के आंख में गई लकड़ी उसके दिमाग के पास पहुंच गई थी. लकड़ी का साइज 12 सेंटीमीटर के करीब है. महिला को शुरू में लगा कि एक मामूली लकड़ी आंख में घुस गई है लेकिन धीरे-धीरे हालत बिगड़ने के बाद महिला को अंदाजा हुआ.
12 सेंटिमीटर की लकड़ी मिली दिमाग में
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने घर के बगीचे में लकड़ी काट रही थी. अचानक से उसकी आंख में तेज दर्द हुआ, उसे लगा कि एक मामूली सी लकड़ी का टुकड़ा उसकी आंख में घुस गया है. इसी वजह से उसने इस हालत को गंभीर नहीं लिया. हालांकि, बीच-बीच में महिला को आंखों में तेज दर्द होता और बहुत ही अजीब सा महसूस होता था. धीरे-धीरे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही थी. उनकी आंखों की रोशनी भी धीरे-धीरे जाने लगी थी. शुरू में किसी को भी समझ नहीं आया कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा है. अंत में उन्होंने डॉक्टर को दिखाया.
महिला का ऑपरेशन
डॉक्टर ने उन्हें CT स्कैन और MRI करने के लिए बोला, जिसके बाद महिला और उसके परिवार वाले पूरी तरीके से चौंक गए. जांच में महिला के खोपड़ी के पास में 12 सेंटीमीटर लड़की का टुकड़ा दिखाई दिया. लकड़ी आंख के सॉकेट से होते हुए साइनस तक पहुंच गया था. स्थिति काफी खतरनाक और जानलेवा थी. डॉक्टर ने बहुत ही सावधानी के साथ महिला का ऑपरेशन किया और बिना किसी बाहरी कट के लकड़ी को नाक के रास्ते से बाहर निकाला. ऑपरेशन होने के बाद में यूरी के आंखों की रोशनी आ गई. साथ ही इलाज के बाद में यूरी रिकवर भी कर रही है.
ये भी पढ़ें: राजस्थान गृह मंत्री ने मुस्लिम समाज के प्रदर्शन पर कसा तंज, कहा- पहले अपने लोगों को गाय काटने से रोके
