जम्मू में बारिश के कारण एक 200 साल पुराना ऐतिहासिक गदाधर मंदिर का हिस्सा गिर गया है. दरअसल बादल फटने की वजह से मंदिर का हिस्सा पूरी तरीके से गिरा है. स्थानीय लोगों में इस मामले के बाद से नाराजगी देखने को मिल रही है.
दरअसल, मंदिर जम्मू में ऐतिहासिक मुबारक मंडी परिसर में मौजूद है. भगवान विष्णु की गदाधार रुप पर समर्पित है. मामले की जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 को भारी बारिश की वजह से मंदिर का एक हिस्सा पूरी तरीके से गिर गया. जैसे ही इसकी सूचना आम लोगों को मिली, सभी वहां पर इकट्ठा हो गए. कई सामाजिक और धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि भी वहां पहुंचे. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पहले से ही प्रशासन को इसकी खबर थी, लेकिन समय पर किसी ने भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया था.
उनका आरोप हैं कि मंदिर के पास में स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए काफी समय से खुदाई का काम चल रहा है. खुदाई के समय में भी किसी तरीके का मजबूत प्रोटेक्शन वॉल नहीं लगाया था, जिसकी वजह से मंदिर की नींव पूरी तरीके से कमजोर हो गई थी. इसी कारण से बारिश और बादल फटने की वजह से एक साइड का हिस्सा पूरी तरीके से गिर गया.
साथ ही वहां मौजूद लोगों ने बताया कि, 15 मिनट पहले ही वहां पर भंडारा खत्म हुआ है. अगर समय रहते भंडारा खत्म नहीं होता, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है. उन्होंने मांग की हैं परियोजना से जुड़े हुए लोगों के खिलाफ में जांच होनी चाहिए. साथ ही मंदिर के हिस्से को भी वापस से ठीक किया जाए. आगे ऐसी घटना न हो इसके लिए ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को सुरक्षा को बढ़ाना चाहिए. हालांकि, अभी प्रशासन मंदिर जाकर स्थिति को जायजा ले रही है.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में काला पीलिया का कहर, एक साथ 40 बच्चे बीमार, एक की मौत
