पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, पाकिस्तान के आर्मी एविएशन एमआई-17 हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर आई है. इसमें मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, अभी तक मृतकों का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आया है.
प्रदर्शनकारियों पर नजर रख रहा विमान
जानकारी के मुताबिक, क्रैश विमान प्रदर्शनकारियों पर नजर रख रहा था. इसी दौरान उड़ान भरते समय आर्मी एविएशन का एक Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. शुरुआती जांच में सामने आया हैं कि उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी की चलते विमान क्रैश हुआ है. प्रदर्शनकारियों पर नजर रखते समय यह हादसा हुआ है.
हेलिकॉप्टर में बैठे सभी लोगों की मौत
हादसा मुजफ्फराबाद में शौकत लाइन में नीलम वैली में हुआ है. 3 बजे के आसपास में यह हादसा हुआ है. अभी तक मरने वाले लोगों की संख्या का खुलासा नहीं हुआ है. जानकारी अनुसार, उसमें मौजूद सभी सैनिक की मौत हो चुकी है. पाकिस्तान सेना ने पीओके में प्रदर्शनकारियों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए इसे तैनात किया था. सूचना के अनुसार, हेलिकॉप्टर में पायलट को मिलाकर कुल 20 लोग सवार थे. दो दिन पहले भी बलूचिस्तान में पाकिस्तान का हेलिकॉप्टर गिरा था. ऐसे में दोबारा से ऐसा मामला सामने आया है. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. सभी शवों को निकाला जा रहा है.
ये भी पढ़ें: 6 महीने बाद खुला मर्डर मिस्ट्री का राज, पति ने भाई और मामा के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या
