Firozabad Train Attack: लखनऊ से दिल्ली जा रही हाईस्पीड ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार शाम मक्खनपुर और फिरोजाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. इस घटना से रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई, क्योंकि इसी ट्रेन में सरसंघचालक मोहन भागवत भी सवार थे. पथराव के कारण ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास (AC First Class) कोच का शीशा चकनाचूर हो गया, जिससे ट्रेन के भीतर यात्रियों में हड़कंप मच गया.
AC फर्स्ट क्लास का टूटा बाहरी शीशा
शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव पर एडीजी आगरा जोन एसके भागवत ने कहा, “स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस शाम करीब 7:15 बजे क्रॉस कर रही थी इसमें मोहन भागवत जी भी जा रहे थे और उसी समय किसी ने पत्थर मारा है. जिसमें AC फर्स्ट क्लास कोच का शीशा टूट गया. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है ताकि पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके. अच्छी बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई, क्योंकि AC कोच में दो शीशा होता है तो बाहरी शीशा टूटा है…”
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
एडीजी ने बताया कि इस पूरी घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि ट्रेन के अंदर मौजूद किसी भी यात्री या वीआईपी को कोई चोट नहीं आई है. घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और स्थानीय सिविल पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है या इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश थी, इसकी गहराई से जांच की जा रही है.
अधिकारी का आधिकारिक बयान
“स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस शाम करीब 7:15 बजे क्रॉस कर रही थी, इसमें मोहन भागवत जी भी जा रहे थे. उसी समय किसी ने पत्थर मारा है, जिसमें AC फर्स्ट क्लास कोच का शीशा टूट गया। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है ताकि पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके। अच्छी बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई, क्योंकि AC कोच में दो शीशा होता है तो बाहरी शीशा ही टूटा है।”
— एसके भागवत, एडीजी (ADG), आगरा ज़ोन
ये भी पढ़ें: ‘आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा भारत’, नीति आयोग बैठक में बोले PM मोदी; विकसित भारत-2047 पर फोकस
