पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज की गई है. उनके ऊपर भड़काऊ भाषण के आरोप में FIR दर्ज की गई है.

ममता बनर्जी के ऊपर दर्ज हुई FIR
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज हुई है. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी के ऊपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा है. जिसके चलते उनके ऊपर FIR दर्ज की गई है.
पहले दर्ज कराई थी शिकायत
बताया जा रहा है कि एक कारोबारी ने पहले ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उसी शिकायत को अब FIR में तब्दील कर दिया गया है. अब ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. आपको बता दें कि 9 मार्च को कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में धर्म मंच पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इस कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने एक भाषण दिया था.
भड़काऊ भाषण देने का आरोप
शिकायतकर्ता के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी के द्वारा दिया गया भाषण भड़काऊ था. कारोबारी ने आरोप लगाया कि उनके इस भाषण से समाज में अशांति फैल सकती थी. जिसके बाद व्यक्ति ने ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. अब उस शिकायत को FIR में तब्दील कर दिया गया है. ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज की गई है.
BNS की धाराओं में दर्ज हुई FIR
मामले की शिकायत करते हुए कहा गया कि ममता बनर्जी का भाषण काफी भड़काऊ था और उससे लोगों में डर और अशांति फैल सकती थी. जिसके बाद अब उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की तीन धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. ममता बनर्जी के खिलाफ धारा 196(1), धारा 351(2) और धारा 352 के तहत FIR दर्ज की गई है.
