स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका की तरफ से ऑयल टेंकर पर किए गए हमले से देवरिया जिले के सुरौली गांव में रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है. युवक की पहचान 23 साल के शिवानंद चौरसिया के रूप में की गई है. शिवानंद विदेशी तेल टैंकर पर इंजर फिटर का काम करता थे.
पत्नी के संग की थी अंतिम बात
जानकारी के मुताबिक, शिवानंद चौरसिया करीब 8 महीने पहले विदेशी शिपिंग कंपनी के संग काम करने के लिए रूस गए हुए थे. वह उस विदेशी तेल टैंकर पर इंजन फिटर के रूप में काम कर रहे थे. मंगलवार की शाम को शिवानंद ने अपनी पत्नी के संग फोन पर बातचीत की थी. रोजाना वह अपनी पत्नी को कॉल किया करते थे. बुधवार के दिन लेकिन शिवानंद का कॉल नहीं आया था, जिसके बाद पत्नी ने परेशान होकर देवर से पूछा कि ‘क्या आपके भईया है, जो आज फोन नहीं किए है’.
नेटवर्क नहीं होगा
भाभी की बात सुन देवर ने कहा कि जहाज पर नेटवर्क नहीं होगा इसी कारण से कॉल नहीं किया. बाद में लेकिन देवर ने भाभी को बताया कि भईया के जहाज पर बम गिर चुका है. शिवानंद के पिता को भी जहाज पर बम गिरने की जानकारी दी गई, लेकिन लड़के का अभी पता नहीं लग पाया. पड़ोसी ने बताया कि जहाज पर मौजूद दो लोगों की मौतों हो चुकी है. शुरू में लापता होने की खबर दी गई थी, लेकिन बाद में कंपनी और मीडिया रिपोर्ट ने मौत की जानकारी दी है.
पार्थिव शरीर को लाने की मांग
परिवार ने केंद्र सरकार से आग्रह किया हैं कि मामले की जांच की जाए. साथ ही पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द गांव लाया जाए. बड़ी संख्या में लोग परिवार को मनोबल बढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं. पूरे गांव में शोक का माहौल हैं. परिवार केंद्र सरकार से रो-रोकर जांच की मां कर रहा है.
ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: NTA ने किया बड़ा बदलाव, छात्रों को मिलेगा बोनस टाइम
