जनशक्ति जनता दल के मुखिया तेज प्रताप यादव के घर में करोडों की चोरी हुई है. दरअसल, 22 जून दिन सोमवार की रात में तेज प्रताप यादव के घर से दो तोला सोने की चेन, 20 लाख कैश, 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, एक MacBook, एक iPad, एक अंगूठी, 4 iPhone 17 Pro Max और एक Lenovo लैपटॉप की चोरी की गई है.
बाउंड्री से कूदते देखा
लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप के यादव के घर में इतनी सुरक्षा होने के बाद में इतनी बड़ी चोरी हो गई है. उन्होंने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर इस चोरी को अंजाम देने का आरोप लगाया है. तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना में मोतीलाल राय के खिलाफ में FIR दर्ज करवाया है. उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है कि उनके पीए ने इस मामले को अंजाम दिया है. सोमवार की रात में 11 बजकर 30 मिनट के आसपास में ड्राइवर अनिल और करीबी विशाल ने मोतीलाल राय को बैग लेकर आवास की बाउंड्री से कूदते देखा था.
प्रत्यक्षदर्शी ने दी गवाही
बता दें तेज प्रताप यादव का आवास 42 हार्डिंग रोड के पास में है. ड्राइवर और करीबी दोनों इस चोरी के प्रत्यक्षदर्शी है. उन्होंने पुलिस से अपील की है कि मोतीलाल राय को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और चोरी किया गया समान उन्हें लौटा दिया जाए. मोतीलाल से पूछताछ कि जाएं कि आखिर चोरी को अंजाम देने की वजह क्या है.
ये भी पढ़ें: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड:15 मौतों के बाद 4 अधिकारी सस्पेंड, जांच के घेरे में सिस्टम
