ईरान अमेरिका युद्ध के शुरूआत में ही अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी थी. उनके अंतिम संस्कार की सारी रस्मों को 5 से 8 जुलाई के बीच में कराया जाएगा. ऐसे में राजनयिक सूत्रों से खबर सामने आ रही हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. हालांकि, भारत की तरफ से प्रधानमंत्री के बुलावे को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है.
अभी तक मामले की कोई पुष्टि नहीं
बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के किए हमले में उनकी मौत हुई है. तीन दशकों से वह वहां शासन करते नजर आए है. सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री को मिले बुलावे का न्योता विशेष मंत्रालय को दिया जा चुका है. हालांकि, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई हैं कि प्रधानमंत्री वहां जाएंगे या नहीं. इसके अलावा अभी तक इसकी भी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि भारत की ओर से कौन-कौन ईरान जा सकता है.
अंतिम कार्यक्रम 9 तारीख को
अमेरिका और ईरान के बीच का युद्ध काफी लंबा चला है. कई देश इस युद्ध से प्रभावित हुए है. एलपीजी से लेकर पेट्रोल, सभी चीजों के दामों में प्रभाव देखने को मिला है. दोनों देशों के बीच में शांति वार्ता भी हुई. दोनों देश पाकिस्तान पहुंचे थे, लेकिन आगे की बात बन नहीं पाई. स्विट्जरलैंड में भी बातचीत की जा रही हैं. खामनेई से जुड़े हुए सारे कार्यक्रम 5,6 और 7 तारीख को आयोजित होंगे. वहीं, अंतिम कार्यक्रम 9 जुलाई को मशहद शहर में कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें: कोलकाता में बड़ा हादसा! अचानक गिरी गोदाम की छत, 50-60 लोग मलबे में दबे
