सीएम भगवत मान पूरी तरीके से विवादों में घिरे हुए है. बेअदबी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बार-बार वह नए सबूत लाकर वीडियो को झूठा साबित करने में लगे हैं, लेकिन विपक्ष बार-बार उनसे इस्तीफा देने के लिए बोल रहा है. इसी बीच एक बार फिर पंजाब सीएम ने इस मुद्दे पर अपना पलड़ा झाड़ा है.
दरअसल, 25 जून गुरुवार को मोहाली में उन्होंने कहा कि ‘ये सभी लोग मुझसे हार गए है. इसी कारण से ऐसा करने में लगे हुए है. तीनों पार्टियां मुझे बदनाम करने में लगी हुई है. बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो को फैलाया जा रहा है. धार्मिक तौर पर मुझे बदनाम करने के लिए हथकंडे अपनाएं जा रहे हैं. वीडियो की जांच करा ली जाएं. उसमें मैं हूं ही नहीं. राजनीतिक तौर पर मेरा मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि ग्राउंड पर वह जीरो हो सके हैं. इसी कारण से रोजाना वह कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिससे की धार्मिक तौर वह बदनाम हो जाए. पंजाब के लोगों के लिए हमने जितने काम करे हैं, उतना किसी ने नहीं किया है.’
वीडियो में न होने का दिया सबूत
साथ ही भगवंत मान ने वीडियो में उनके न होने का सबूत भी देते हुए कहा कि उनके गले में एक निशान है, जो कि ऑपरेशन का है. लेकिन बात करें उस व्यक्ति की, तो उसके गले में ऐसा कोई भी निशान नहीं है. इसके अलावा उन्होंने चश्मे पहनने वाली बात कही और कहा कि वह 2016 के बाद में कनाडा गए ही नहीं है. वीडियो में वह व्यक्ति चश्मा पहने दिख रहा है ताकि आंख छिप जाए. वीडियो को पैसे देकर बनाया गया है. उन्होंने अकाल तख्त साहिब को जांच कराने के लिए बोला है और कहा कि वह 2016 के बाद में कभी कनाडा गए नहीं थे.
दरअसल, वीडियो वायरल होने के बाद में सिख समुदाय की सबसे सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने भगवत मान को गुरु द्रोही और खालसा पंथ विरोधी बताया था. साथ ही उन्होंने और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए बोल दिया था.
ये भी पढ़ें: री-NEET एग्जाम के बाद एक और छात्र ने की आत्महत्या… सुसाइड का वीडियो बनाकर भेजा परिवार को!
