पाकिस्तान कभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है. दरअसल, आए दिन वह किसी न किसी चीज पर भारत से लड़ाई करने के मौके ढूंढता रहता है. ऐसे में बता दें कि पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत को हाथ काटने जैसी धमकी दी है. यह धमकी सिंधु जल संधि विवाद पर दी गई है.
दरअसल, पाकिस्तान भारत पर पानी की सप्लाई को कंट्रोल करने जैसे आरोप लगा रहा है. परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत पर आरोप लगाते हुए धमकाने की कोशिश की है. सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के साथ में हुई प्रेंस कॉन्फ्रेंस में भारत को यह धमकी दी गई है. रिपोर्टों के अनुसार मुसादिक मलिक ने कहा है कि ‘पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के पास में एक नल है, जिसके वह कंट्रोल करते हैं. वे पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं बहने देंगे. हमारे हिस्से के पानी पर जो दावा करेगा, उसके हाथों को काट दिया जाएगा.
साथ ही सूचना मंत्री ने भी कहा कि ‘सिंधु जल संधि कानूनी रूप से बाध्य है. इसे एकतरफा संस्पेड नहीं करा जा सकता है. सिंधु जल संधि अभी भी लागू है. पानी हमारी जीवन रेखा है. वह रेड लाइन है. अतंराष्ट्रीय कानून के तहत यह अधिकार पूरी तरीके से सुरक्षित है.’
क्या है सिंधु जल संधि
दरअसल, भारत पाकिस्तान के बीच में 1960 में सिंधु जल संधि हुई थी. इस कानून के मुताबिक कुछ नदियों का पानी भारत को तो कुछ पाकिस्तान को मिलेगा. हालांकि, कई दिनों से भारत संधि में संशोधन की मांग कर रहा है. वह पाकिस्तान को नोटिस भी भेज चुका है. इसी की जवाब पाकिस्तान के मंत्रियों की तरफ से आया है. दरअसल, भारत ने यह फैसला पहलगाम और पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे आतंकी हमलों के बाद लिया है.
ये भी पढ़ें: NEET के बाद अब TET पेपर लीक… बिहार का बिजेंद्र गुप्ता निकला मास्टरमाइंड! जांच तेज
