अकाल तख्त के सामने पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक पेश हुए हैं. इस दौरान अकाल तख्त साहिब ने कहा है कि फिलहाल बेअदबी कानून को स्थगित रखा जाए. अकाल तख्त ने जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज ने विधायकों और मंत्रियों से कहा है.

अकाल तख्त के सामने पेश हुए विधायक-मंत्री
पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक अकाल तख्त के सामने पेश हुए हैं. इस दौरान सिख समुदाय से आने वाले नेता अकाल तख्त में पेश हुए हैं. अकाल तख्त ने कहा है कि फिलहाल प्रस्तावित बेअदबी कानून को स्थगित रखा जाए. अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज ने विधायकों और मंत्रियों से कहा है कि यह उनका आदेश है. उन्होंने मंत्रियों और विधायकों से कहा कि आपने ऐसा काम किया है, जो आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं था.
प्रस्तावित कानून को स्थगित रखा जाए
जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज ने कहा कि पंजाब सरकार ने हमारे अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप किया है. उन्होंने कहा कि जब तक अकाल तख्त की सभी आपत्तियों का समाधान नहीं होता है, तब तक प्रस्तावित कानून को स्थगित रखा जाए. कुलदीप सिंह गर्गज्ज का कहना है कि अकाल तख्त की तरफ से उठाई गई सभी आपत्तियों का समाधान एक महीने के अंदर किया जाए.
विशेष सत्र को भी बुलाया जाएगा
उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो विधानसभा के विशेष सत्र को भी बुलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार जो भी प्रक्रिया ठीक समझे उसे अपनाए. उन्होंने मंत्रियों और विधायकों को साफ कहा है कि यह अकाल तख्त साहिब का आदेश है. उन्होंने अकाल तख्त की आपत्तियों का समाधान होने तक बेअदबी से संबंधित कानून लागू करने की प्रक्रिया रोकने के लिए कहा है.
एक महीने का दिया समय
आपको बता दें कि अकाल तख्त साहिब ने पंजाब विधानसभा से पारित श्रीगुरुग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक 2026 में जरूरी संशोधन के लिए एक महीने का समय दिया है. इसको लेकर अकाल तख्त ने सिख समुदाय से आने वाले पंजाब सरकार के सभी मंत्रियों और पक्ष-विपक्ष के विधायकों को तलब किया था, जिसके बाद पंजाब सरकार के सिख समुदाय से आने वाले सभी मंत्री-विधायक अकाल तख्त के सामने पेश हुए हैं.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की राजनीति में उलटफेर! आदित्य ठाकरे के करीबी ने बदला पाला; एकनाथ शिंदे ने बनाया उपसभापति पद का उम्मीदवार
