राम मंदिर दान चोरी मामले के बाद अब काउंटिंस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है. अब कर्मचारियों को सख्त सुरक्षा व्यवस्था और डबल चेकिंग के बाद ही काउंटिंग हॉल में एंट्री मिलेगी.

काउंटिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव
राम मंदिर दान चोरी मामला इन दिनों काफी चर्चा में है. अब मंदिर के दान काउंटिंस सिस्टम में सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया गया है. जानकारी के मुताबिक अब कर्मचारियों को काउंटिंग हॉल में सख्त सुरक्षा व्यवस्था और डबल चेकिंग के बाद ही एंट्री मिल रही है. बताया जा रहा है कि अब काउंटिंग कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड भी लागू किया गया है.
ड्रेस कोड भी हुआ चेंज
कर्मचारियों को अब बिना किसी जेब वाली डार्क ब्लू रंग की ड्रेस पहनना जरूरी हो जाएगा. साथ ही काउंटिंग हॉल में एंट्री लेने के लिए सभी कर्मचारियों को पहले दोहरी सुरक्षा जांच से भी गुजरना पड़ेगा. आपको बता दें कि अब दान की काउंटिंग कुर्सी या मेज पर नहीं होगी, बल्कि जमीन पर बैठकर दान की काउंटिंग को कराया जाएगा. साथ ही काउंटिंग हॉल में प्रवेश करने के लिए कई नियमों का भी पालन करना पड़ेगा.
प्राइवेट सामान ले जाने पर रोक
आपको बता दें कि दान काउंटिंग हॉल के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा, बैग और बाकी कोई प्राइवेट सामान ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. साथ ही कर्मचारियों को काउंटिंग हॉल में प्रवेश करने के लिए जूते-चप्पल भी पहले से बाहर उतारने होंगे. आपको बता दें कि अब काउंटिंग प्रक्रिया में काफी बदलाव किया जा रहा है, जिसके चलते कर्मचारियों को अब कई नियमों का पालन करना पड़ेगा.
पास के जरिए मिलती थी एंट्री
दान चोरी मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि अनुकल्प मिश्रा के नाम पर मंदिर में व्यवस्था कार्यकर्ता के तौर पर एंट्री पास को जारी किया जाता था. इसी व्यवस्था कार्यकर्ता वाले पास के जरिए व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश मिलता था. बताया जा रहा है कि इसी पास के आधार पर व्यक्ति दान की गिनती में भी शामिल होता था. अब इस प्रक्रिया में काफी बदलाव किया गया है.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में बैठे आतंकियों पर भारत का वार! 23 दुश्मनों को घोषित किया आतंकवादी; गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट
