महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शनिवार को ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है. उन्हें 4 जुलाई को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे को शुक्रवार को हल्का बुखार आया और उनके शरीर में दर्द और थकान की शिकायत थी. जांच कराने पर उन्हें डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी.
डॉक्टरों ने दी चेकअप कराने की सलाह
जानकारी के मुताबिक शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का रूटीन चेकअप किया जा रहा है. फिलहाल बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है और घबराने वाली कोई बात नहीं है. आपको बता दें कि शिंदे कल यानी शुक्रवार से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने रूटीन मेडिकल चेकअप कराने के लिए कहा था.
डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और कई टेस्ट किए जा रहे हैं. शिंदे की थकान और बुखार का कारण जानने के लिए जरूरी जांच की जा रही है. फिलहाल उपमुख्यमंत्री कार्यालय या फिर अस्पताल की तरफ से कोई भी आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन को जारी नहीं किया गया है. ऐसा भी माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जाएगी.
जल्द काम पर लौटेंगे उपमुख्यमंत्री
पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि शिंदे इलाज को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मेडिकल जांच के पूरा होने के बाद वे जल्द ही काम पर वापस लौट सकते हैं. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में मानसून चल रहा है, जिससे वायरल संक्रमण, मौसमी फ्लू और थकान से संबंधित बीमारियां देखी जा रही हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है.
यह भी पढ़ें- ‘दोषी को फांसी की सजा हो…’, दान चोरी मामले में बोले महंत दिनेंद्र दास; कहा- जिसने चोरी की उसे…
