राजधानी में मानसून की पहली झमाझम बारिश देखने को मिल गई है. रविवार को सुबह से ही कई इलाकों में भारी बारिश हुई है. हालांकि बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव जैसी स्थिति भी देखने को मिली है.

दिल्ली में झमाझम बारिश
राजधानी दिल्ली में मानसून की एंट्री हो गई है. दिल्ली में भीषण गर्मी ने बीच लंबे समय से बारिश के इंतजार के बाद आखिर बारिश हो ही गई है. रविवार को सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई है. बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी और तेज तापमान से काफी राहत मिली है. शहर के कई इलाकों में रविवार को तेज बारिश देखने को मिली है.
कई इलाकों में जलभराव की स्थिति
जानकारी के मुताबिक दक्षिण और मध्य दिल्ली समेत ओखला औद्योगिक क्षेत्र जैसे कई इलाकों में भारी बारिश हुई है. हालांकि भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव जैसी स्थिति भी बनती हुई दिखाई दी है. जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी हुई है और लोगों को कहीं आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा है. फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
मौसम विभाग के जताई थी संभावना
आपको बता दें कि दिल्ली में सुबह से ही हो रही बारिश ने मौसम को बेहद सुहावना बना दिया है और तापमान में भी कमी देखने को मिली है. मौसम विभाग ने पहले भी दिल्ली-एनसीआर में मानसून के सक्रिय होने को लेकर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई थी. मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए भी लोगों से काफी सावधानी बरतने के लिए कहा था.
आने वाले दिनों में जारी रह सकता सिलसिला
बारिश को लेकर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. लोगों से अपील की गई है कि ऐसे में वे मौसम विभाग की सलाह का पालन करें और सिर्फ जरूरी यात्रा ही करें. मानसून की इस पहली बारिश ने दिल्ली के मौसम को बेहद सुहावना बना दिया है.
