बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर जनसुराज ने प्रशांत किशोर के नाम का ऐलान कर दिया है. अब इस सीट को लेकर राजनीति तेज हो गई है. 30 जुलाई को देश की 3 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है.

बांकपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर
बिहार में विधानसभा के उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है. अब पटना में मनोज भारती ने आधिकारिक तौर पर बांकीपुर विधानसभा सीट ने प्रशांत किशोर को चुनावी मैदान में उतारने के लिए ऐलान कर दिया है. अब इस सीट से उपचुनाव को लेकर तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है. प्रशांत किशोर ने नाम का ऐलान होने के बाद अब राजनीति भी तेज हो गई है.
कार्यकर्ताओं में भारी जोश
आपको बता दें कि जनसुराज पार्टी ने बिहार की बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर को उपचुनाव के मैदान में उतार दिया है. प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बांकीपुर सीट पर प्रचार-प्रसार अभियान को और भी तेज करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है.
नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई सीट
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद बांकीपुर सीट खाली हुई थी. उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद राज्यसभा के रास्ते दिल्ली बुलाया गया था. दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी. अब इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है, जिसके लेकर राजनीति तेज हो गई है.
30 जुलाई को होगा मतदान
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए घोषणा की थी. निर्वाचन आयोग के मुताबिक 30 जुलाई को इन सभी सीटों पर मतदान होने वाला है. वहीं 3 अगस्त को सभी सीटों के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे. इस सीट पर अब जनसुराज ने प्रशांत किशोर को चुनाव लड़ाने के लिए नाम का ऐलान कर दिया है.
यह भी पढ़ें- बंगाल में उपद्रवियों पर सख्ती! तोड़-फोड़ करने पर वसूली जाएगी 3 गुना रकम; संपत्ति की भी हो सकती नीलामी
