राम मंदिर दान चोरी मामले के बीच ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर बातचीत होने वाली है. इस्तीफे को लेकर ट्रस्ट में दो राय बनी हुई हैं.

चंपत राय के इस्तीफे पर दो राय
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई हुई है. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर ट्रस्ट में दो राय हैं. आपको बता दें कि चंपत राय और उनके समर्थक ट्रस्ट से परमानेंट छुट्टी के पक्ष में नहीं हैं. आपको बता दें कि इस्तीफे के बाद चंपत राय की अयोध्या से विदाई होने की भी उम्मीद नजर आ रही है, जिसके चलते कुछ सदस्य चंपत राय की विदाई पर मौन सहमति जता रहे हैं.
दिनेंद्र दास ने बैठक से बनाई दूरी
आपको बता दें कि कुछ सदस्य चंपत राय के पक्ष में हैं. दिनेंद्र दास बयान भी देते हुए आए हैं. हालांकि दिनेंद्र दास ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बैठक की पूर्व संध्या अयोध्या से बाहर निकल गए हैं. कल तक दिनेंद्र दास लोगों से मिलते हुए मीडिया से भी बातचीत कर रहे थे. आपको बता दें कि यह विशेष बैठक आपात स्थिति में बुलाई गई है, इसके बावजूद भी बैठक से दूरी बनाने के ऊपर सवाल उठने लगे हैं.
सुरक्षा कारणों से बदला बैठक का पता
दान चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आज दोपहर 3 बजे अहम बैठक कर रहा है. इस बैठक के दौरान महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला लिया जाना है. आपको बता दें कि सुरक्षा कारणों के चलते इस बैठक की जगह को बदल दिया गया है. यह बैठक पहले मणिरामदान छावनी में होनी थी, लेकिन अब ट्रस्ट की यह बैठक राम मंदिर परिसर में होगी.
अनिल मिश्रा और चंपत राय नहीं होंगे शामिल
जानकारी के मुताबिक पहली बार ऐसा हो रहा है कि चंपत राय और अनिल मिश्रा बैठक में शामिल नहीं होने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान जरूरी मुद्दों पर वोटिंग भी हो सकती है. राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए कई सदस्य रविवार को अयोध्या पहुंच गए हैं. इस बैठक के दौरान महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे को स्वीकार किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- 3 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का बिगुल! 30 जुलाई को होगा मतदान; चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन
