बिहार की बांकीपुर सीट से उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने गुरुवार को इस सीट पर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. उन्होंने कहा कि हम जीत को लेकर तैयार हैं.

30 जुलाई को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है. सभी सीटों पर नामांकन करने के लिए 13 जुलाई को आखिरी तारीख घोषित किया गया है. वहीं सभी सीटों पर 30 जुलाई को मतदान होने वाला है और 3 अगस्त को सीटों पर मतदान के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. सभी सीटों पर उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है.
बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. बांकीपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया है. मंगलवार को बीजेपी ने युवा विंग के नेता को बिहार की बांकीपुर सीट के लिए उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जिसके बाद उन्होंने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.
कोई मुकाबला नहीं है- अभिषेक
बांकीपुर सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले अभिषेक कुमार सिन्हा ने कृष्णानगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर और सिद्धिदात्री ज्वाला मंदिर में पूजा की. उपचुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर उन्होंने भरोसा जताया और कहा कि कोई मुकाबला नहीं है, क्योंकि बीजेपी कार्यकर्ता साल भर जमीनी स्तर पर पूरी तरह से सक्रिय रहते हैं. उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीतने के लिए तैयार हैं.
उन्होंने कहा कि हम जीत के लिए तैयार हैं, कोई मुकाबला नहीं है. बीजेपी कार्यकर्ता साल भर जमीनी स्तर पर काम करते हैं. उन्होंने कहा कि जब नवीन विधायक थे, तो उन्होंने इलाके में बहुत काम किया था. उनके नामांकन के दौरान साथ में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें- लुधियाना में वाल्मिकी मंदिर पर हमला! तलवार-पिस्तौल के साथ घुसे हमलावर; लोगों ने किया प्रदर्शन
