पुरी रथ यात्रा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर रथ यात्रा के दौरान में अचानक ही भगदड़ जैसे स्थिति हो गई है, जिसकी वजह से दो लोगों की मौत हो चुकी है. एक महिला की भीड़ में दम घुटने की वजह से मौत हुई है. तो वहीं एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक 100 से ज्यादा लोगों की जख्मी होने की खबर सामने आ रही है. कई लोग बेहोश और कई लोग घायल हो चुके हैं. सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मृतक की पहचान की जा चुकी है. क्योंझर के अनिल दास के रूप में उसकी पहचान हुई है. प्रशासन ने साफ किया है कि यह कोई भगदड़ नहीं बल्कि अचानक ही भीड़ की वजह से महिला श्रद्धालु की मौत हो गई थी. वहीं, एक को दिल का दौरा पड़ा था. भीड़ की वजह से लोगों की हालत खराब हुई थी. सभी को जिला मुख्यालय अस्पताल में लेकर जाया गया है.
दरअसल, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा के समय में ग्रैंड रोड पर बहुत बड़ी भीड़ जमा हो गई थी. हालांकि, अभी तक अधिकारियों की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है. किस कारण और कैसे यह हुआ है अभी तक पता नहीं चल पाया है. ओडिशा के डीजीपी वाई बी खुरानिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुरी में बड़े स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम को किया गया है. उत्सव के लिए आईपीएस के 19 अधिकारियों साथ ही 13,000 अन्य पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. बीएसएस, सीआरपीएफ, आरएएफ के साथ-साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनियों को तैनाती लोगों की सुरक्षा के लिए किया गया है. हालत को नार्मल करने की कोशिश की जा रही है. सीसीटीवी से भी पूरे इलाके की निगरानी हो रही है.
खबर अपडेट हो रही है……
