राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. सुल्तानपुर हाईवे रोड पर करीब 4:45 बजे ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई.
लखनऊ: सुल्तानपुर हाईवे पर गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के गंगागंज के पास शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे दबने से चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा सुबह करीब 4:45 बजे का बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही गोसाईंगंज पुलिस, फायर सर्विस और एनएचएआई (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे मजदूरों के शवों को बाहर निकाला.
मृतकों की पहचान हुई
संदीप रावत (इलिचपुर मजरे पड़रांवा, थाना कोठी, बाराबंकी)
पीतांबर रावत (इलिचपुर मजरे पड़रांवा, थाना कोठी, बाराबंकी) – ट्रैक्टर चालक
पवन रावत (इलिचपुर मजरे पड़रांवा, थाना कोठी, बाराबंकी)
बलराम रावत (ग्राम सरायनदर, बाराबंकी)
मिली जानकारी के अनुसार, पीतांबर अचकाकामऊ स्थित देशराज के ‘आरबीएफ ईंट भट्ठे’ पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था, जबकि अन्य तीनों मृतक ईंट लादने और उतारने की मजदूरी करते थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
