अमित शाह के मुताबिक मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI के सपोर्ट वाले आतंकी ग्रुप शहजाद भट्टी नेटवर्क को खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि 200 से ज्यादा ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि ISI के सपोर्ट वाले आतंकी ग्रुप शहजाद भट्टी नेटवर्क को स्वतंत्रता दिवस से पहले खत्म कर दिया गया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने उसके हमलों के प्लान को नाकाम कर दिया है. गृह मंत्री ने कहा कि इस दौरान 14 राज्यों में कोऑर्डिनेटेड ऑपरेशन के जरिए नेटवर्क के 200 से ज्यादा ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया है.
आपको बता दें कि अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ISI के सपोर्ट वाले आतंकी ग्रुप शहजाद भट्टी नेटवर्क को खत्म कर दिया और 200 से ज़्यादा ऑपरेटिव को गिरफ्तार करके उसके खतरनाक हमलों वाले प्लानों को नाकाम कर दिया है.
आतंकी नेटवर्क को किया तबाह
अमित शाह के मुताबिक भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर कोऑर्डिनेटेड ऑपरेशन शुरू किया. इस ऑपरेशन के जरिए नेटवर्क को तहस-नहस कर दिया, यह आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो-टॉलरेंस की शानदार मिसाल है.
80 से ज्यादा FIR
मामले में जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ISI से फंडेड ग्रुप से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IEDs), पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्टल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे बरामद किए गए हैं. उन्होंने कहा कि साथ ही यह नेटवर्क कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था. बताया जा रहा है कि 14 राज्यों से 253 लोगों को हिरासत में लिया गया. मंत्रालय के मुताबिक शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत 80 से ज्यादा FIR और 200 से ज्यादा गिरफ्तारियां दर्ज की गई हैं.
जानकारी के मुताबिक 14 राज्यों में 253 लोगों को हिरासत में लिया गया. जिसमें उत्तर प्रदेश (62), हरियाणा (52), दिल्ली (51), पंजाब (44), राजस्थान (15), महाराष्ट्र (8), उत्तराखंड (5), कर्नाटक, गुजरात और बिहार (हर एक में 3), और तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, J&K और केरल (हर एक में 2) और दिल्ली और कर्नाटक में नई FIR दर्ज की गईं.
