पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्थिति साफ कर दी है. कांग्रेस ने प्रदेश नेतृत्व में बदलाव को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. पार्टी के मुताबिक अब विस्तार पर जोर देने का फैसला किया गया है.
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज है. चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में कोई बदलाव नहीं होगा. पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ कर दिया कि बदलाव नहीं अब सिर्फ विस्तार होगा. आपको बता दें कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग फिलहाल प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे हैं और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की प्रदेश कांग्रेस के पद के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन अब कांग्रेस नेतृत्व ने साफ कर दिया कि प्रदेश कांग्रेस में कोई बदलाव नहीं होगा.
राहुल गांधी करेंगे पंजाब दौरा
बताया जा रहा है कि इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही पंजाब का दौरा करेंगे. माना जा रहा है कि राहुल गांधी का दौरा अमृतसर से शुरू हो सकता है राहुल गांधी दरबार साहब में मत्था टेकने के बाद पंजाब कांग्रेस के सभी नेताओं के साथ बस यात्रा कर कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी की बस यात्रा अमृतसर से शुरू होकर हुसैनी वाला तक 135 किलोमीटर की हो सकती है. राहुल गांधी की बस यात्रा के पहले चरण में लभभग 25 से 30 के करीब विधानसभा क्षेत्रों से गुजर सकती है.
CWC मीटिंग में चन्नी क्यों नहीं हुए शामिल?
वहीं दूसरी ओर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग में शामिल नहीं होने दिया, क्योंकि उन्हें यहां पंजाब यूनिवर्सिटी में एक परीक्षा देनी थी. आपको बता दें कि पार्टी की सबसे बड़ी फैसले लेने वाली बॉडी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग बुधवार को दिल्ली में हुई.
कई नेता हुए थे शामिल
बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा पार्टी के सीनियर नेता जैसे सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई वरिष्ठ नेता और खास मेहमानों के साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों के सभी चार मुख्यमंत्री पेपर लीक और राम मंदिर डोनेशन विवाद पर छात्रों के आंदोलन के बाद हुई इस मैराथन मीटिंग में शामिल हुए थे.
आपको बता दें कि जालंधर से मौजूदा सांसद चन्नी के पास पंजाब यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में PhD है और वे अभी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री कर रहे हैं. उन्होंने पब्लिक पॉलिसी सुधारों के क्षेत्र में आगे रिसर्च करने में भी दिलचस्पी दिखाई है.
