UP Politics: विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है. सबसे ज्यादा हलचल पश्चिमी यूपी में है और इसकी वजह है जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग चल रही. राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी पर की गयी सपा प्रमुख की चवन्नी वाली टिप्पणी ने अब नया रंग ले लिया है।
UP Politics: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा अभी से चढ़ने लगा है. यूपी में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है. इसका सबसे बड़ा केंद्र बना है पश्चिमी यूपी, जहां राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के बीच आर-पार की लड़ाई छिड़ चुकी है।सियासत की यह सबसे बड़ी जंग अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश यानी ‘जाटलैंड’ में सिमटती दिख रही है. जब से जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी से राहें अलग कर बीजेपी के साथ हाथ मिलाया है, तभी से जाट वोट बैंक राजनीति का केंद्र बिंदु बन गया है. अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान ने इस जुबानी जंग को और तेज कर दिया है, जिसके बाद रालोद के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी भी आक्रामक हो गई है।.
ई ‘चवन्नी’ वाली टिप्पणी ने लिया बड़ा राजनीतिक रूप
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा जयंत चौधरी पर की गई ‘चवन्नी’ वाली टिप्पणी ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है. रालोद ने जहां इस बयान को सीधे-सीधे जाट समुदाय के स्वाभिमान से जोड़ दिया है.
पश्चिमी यूपी के करीब 11 जिलों में जाट मतदाता सबसे ताकतवर
मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत और आसपास की सीटों पर जाट वोट का सबसे ज्यादा असर दिखेगा. यहां सपा भी अपने पुराने जाट-मुस्लिम आधार को वापस पाने की कोशिश कर रही है. उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी (जाटलैंड) में जाट समुदाय की संख्या लगभग 15 से 20% के बीच आती है, जो लोकसभा और विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाती है. कुछ क्षेत्रों जैसे बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, सहारनपुर जैसे जिलों में जाट वोटर 15 से 2 फीसदी तक पहुंचते हैं. पश्चिमी यूपी में 17-20% के करीब जाट वोटर हैं. जाट वोट बैंक कई सीटों पर हार-जीत फैसला कर सकता है.पश्चिमी यूपी के करीब 11 जिलों में जाट मतदाता सबसे ताकतवर और असरदार माने जाते हैं. इस क्षेत्र की राजनीतिक लड़ाई मुख्य रूप से बीजेपी, राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के बीच जाट-मुस्लिम समीकरण और किसान हितों के इर्द-गिर्द घूमती है. ऐसे में अब रालोद ने इस लड़ाई को जाट के अपमान से जोड़कर सपा की मुश्किलें बढ़ा दी है.
जयंत के समर्थन में मायावती
वहीं सपा अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान के विरोध में जहां एक तरफ रालोद ने इसे जाट समुदाय से जोड़ दिया है तो वही रालोद के बाद बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती भी रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के समर्थन में आ गई हैं. उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को जाटों से माफी मांगनी चाहिए.
