UP weather: उत्तर प्रदेश में आज के दिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण लोगों को ठंड से परेशानी का सामना करना पड़ा. एक तरफ जहां लोग ठंड से राहत मिलने की बात कर रहे थे. तो दूसरी तरफ मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. 24 जनवरी के दिन पर यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जिसके कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा था.

नोएडा और गाजियाबाद में एक बार फिर लोगों को ठंड के लौटने से परेशानी का सामान करना पड़ा है. IMD ने आशंका जताई है कि इस हफ्ते लोगों को बीच में हल्की बारिश की मार झेलनी पड़ सकती है. नोएडा में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने आंशका जताई है कि दो दिन बाद फिर नोएडा में बारिश की मार लोगों को झेलनी पड़ सकती है. हालांकि, बारिश से जहां एक तरफ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो दूसरी तरफ लोगों को इसके कारण प्रदूषण से थोड़ी राहत भी देखने को मिली थी. 25 जनवरी दिन रविवार को भी मौसम में हल्की ठंड और तेज हवाएं देखने को मिल सकती है.

वहीं बात की जाए दूसरे शहरों की तो वहां भी लोगों को ठंडी हवा के कारण शरीर में कपकपी महसूस होगी. इसी के साथ गाजियाबाद में भी न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वैसे गाजियाबाद में बारिश की आशंका नहीं जताई गई है. हफ्ते में बीच में थोड़ी बारिश हो सकती है.

IMD ने अपनी रिपोर्ट में 27 और 28 जनवरी के दिन पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. यूपी के पश्चिमी और उसके आसपास इलाकों में थोड़ी मोड़ी छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी. साथ ही 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं देखने को मिल सकती है. लोगों को तेज हवाओं के चलने के कारण ठंड का सामना करना पड़ेगा.
