Republic day : भारतीय संविधान के लागू होने की याद में मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस भारत देश के लोकतंत्र का प्रतीक है. बता दे कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया था. इसी लिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी बीच आइए उन फिल्म स्टार पर एक नजर डाले, जो कैमरे के साथ देश की सेवा के लिए भी कार्यरत रह चुके है. इनमें सबसे पहला नाम नाना पाटेकर है.
नाना पाटेकर जिन्होंने फिल्मी दुनिया में आकर अपनी पहचान बनाई थी. लोगों के बीच यह अपनी एक्टिंग के लिए काफी पसंद किए जाते हैं. हालांकि, नाना पाटेकर का करियर केवल फिल्मों तक ही नहीं बल्कि देश की सेवा में भी रहा है. इन्होंने फिल्म में तो हीरो का रोल निभाया बल्कि रियल लाइफ में भी हीरो की भूमिका निभाई है. 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान वह सेना के साथ काम भी कर चुके है. यह दुर्गम और द्रास जैसे मौर्च पर भी तैनात रहे थे. साथ ही उन्हें कई पदों से भी सम्मानित किया गया था.
मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल एक दिग्गज कलाकार है, जिन्होंने भारतीय सेना में काम करने के बाद फिल्मी जगत में कदम रखे थे. इन्होनें जितना काम भारतीय सेना में किया उतने ही लग्न के साथ फिल्मों में भी किया है. 2002 में मेजर के पद से रिटायर होने के बाद यह 2 स्टेट्स जैसे कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
अच्युत पोद्दार जो कि 3 इडियट्स जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाते हुए दिखाई दिए है. हालांकि, इनके पीछे की जिंदगी के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं. बता दे कि भारतीय सेना में वह कैप्टन के पद पर कार्यरत रह चुके है. 1962 से 1967 के बीच में इन्होंने देश की सेवा में अपनी जिंदगी लगा दी थी. सेना के बाद से करीब उन्होंने 125 फिल्मों में अपनमी एक्टिंग का हुनर दिखाया था.
प्रवीण कुमार सोबती जिन्होंने महाभारत में गदाधारी भीम के रूप में भूमिका निभाई थी. हालांकि, बता दे कि रियल लाइफ में उन्होंने BSF में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्य किया गया था. साथ ही साथ वह एथलीट भी रह चुके हैं. राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों में उन्होंने कई रजत और स्वर्ण पदको को जीत देश का नाम ऊंचा किया था.
रुद्राशीष मजूमदार जिन्होंने छिछोरे और जर्सी जैसी बड़ी फिल्मों में भूमिका निभाई है. वह रियल लाइफ में सात वर्षों तक मेजर के पद पर भारतीय सेना के लिए सेवा कर चुके है. इसके बाद उन्होंने बड़ी फिल्मों में काम कर देश को अपनी अभिनय कला दिखाकर दिल पर राज किया.
ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों के दौर में पसंद किए जाने वाले रहमान ने रॉयल इंडियन एयरफोर्स में पायलट बनने के लिए प्रशिक्षण लिया था. वह पहले से ही वायुसेना में जाना चाहते थे. बाद में उनकी रूचि अभिनय की ओर हुई और धीरे-धीरे फिल्मी जगत में नाम कमा लिया था.
महाभारत जो कि लोगों के बीच काफी ज्यादा पसंद की जाती थी. उसमें शकुनि मामा का रोल करने वाले गुफी पेंटल को तो हर कोई जानता है. हालांकि, कई लोगों को नहीं पता कि पर्दे की दुनिया में कदम रखने से पहले वह सैनिक भी रह चुके थे. भारत चीन वॉर(1962) में वह सेना के रूप में भी तैनात रहे थे. देश के लिए काम करने के बाद उन्होंने अभिनय कला में भी काफी अच्छा प्रर्दशन किया था.
ये भी पढ़ें: सेहत बनाने के नाम पर कहीं ज्यादा तो नहीं खा रहे फल? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है शुगर लेवल हाई
