Jaya Ekadashi Rules: जया एकादशी के दिन पर श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की होती है. मान्यता है कि जया एकादशी वाले दिन व्रत रखने से जातकों के सारे दुख दूर होते हैं. इसके साथ ही उन्हें अनंत सुख की प्राप्ति होती है. हालांकि, कई लोगों को लेकिन पता नहीं होता है व्रत के दौरान उन्हें क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए. वह अनजानें में कुछ ऐसे कामों को कर बैठते हैं, जो कि व्रत के नियमों के बिल्कुल खिलाफ होता है. आइए जानते हैं कि जया एकादशी व्रत में कौन से नियमों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए.
जया एकादशी की तिथि को लेकर कई लोग कन्फ्यूज हैं. इसके पीछें का कारण यह है कि 28 और 29 जनवरी दोनों ही दिन एकादशी तिथि है. हालांकि, व्रत के बारे में कहा जाए तो वह 29 जनवरी को मान्य होगा. बता दें कि जया एकादशी पंचाग के अनुसार एकादशी तिथि की शुरूआत 28 जनवरी के दिन शाम 04.35 से 29 जनवरी को दोपहर 01.55 पर खत्म हो जाएगा.
वहीं, बात की जाए व्रत की तो उदयातिथि के अनुसार जया एकादशी का व्रत और पूजा गुरुवार को 29 जनवरी 2026 की जाएगी. साथ ही व्रत का पारण 30 जनवरी को सुबह 06.41 से 08.56 पर होगा.
इन कामों को करना पड़ सकता है भारी
जया एकादशी का व्रत रखने वाले लोगों को लड़ाई और झगड़े से दूर रहना चाहिए. साथ ही अपने घर में किसी पर भी चिल्लाना नहीं चाहिए. अपनी वाणी पर हमेशा संयम रखना चाहिए. अगर आप इन कामों को करते हैं तो आपका व्रत मान्य होगा. साथ ही इसका फल भी आपको मिलेगा. हमेशा मन में रखें कि व्रत को हमेशा मन और कर्म से पूरा करना होता है.
एकादशी तिथि पर चावल का सेवन करना बिल्कुल मान्य नहीं होता है. बता दें कि इस तिथि को दान के लिए काफी शुभ माना जाता है. हालांकि, एकादशी तिथि पर चावल का दान करना बिल्कुल मना होता है. इस दिन अगर आप दान करना चाहते हैं. तो आपको चावल के अलावा अन्य किसी का खाद्य पदार्थ का दान करना चाहिए.
अगर आप एकादशी तिथि पर तुलसी को तोड़ते हैं. तो आपको भगवान विष्णु का आर्शिवाद नहीं मिलता है. मान्यता है इस दिन पर तुलसी भी व्रत रखती है और इस दिन इनको कोई छूता या इनकी पत्तियों को तोड़ता है. तो उनका व्रत टूट जाता है.
लहसुन-प्याज, मांस-मदिरा, मसूर की दाल, शहद, बैंगन आदि का सेवन करने से बचना चाहिए.
ये भी पढे़ं: Char dham yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, ऐसे करें पंजीकरण, जानें ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक का तरीका
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है. बता दें कि thetruth24 किसी भी प्रकार की जानकारी एवं मान्यताओं की पुष्टि नहीं कर रहा. किसी भी जानकारी एवं मान्यता से पहले उसके विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें.
