पंजाब के पटियाला में एक हेड कॉन्स्टेबल के ऊपर दिनदहाड़े बाजार में 4-5 बदमाशों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में पुलिस की विशेष टीम बनाई गई है, जो आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल की हत्या
पंजाब से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है. पंजाब के पटियाला में कुछ लोगों ने हेड कॉन्स्टेबल के ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस हमले में हेड कॉन्स्टेबल की जान चली गई. मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक पटियाला जिले की नाभा तहसील में रविवार को 4-5 लोगों ने अमनदीप के ऊपर धारदार हथियारों से हमला किया और उसकी जान ले ली.
अमनदीप के भाई के आईं गंभीर चोटें
इस हमले में हेड कॉन्स्टेबल अमनदीप सिंह के भाई नवदीप सिंह के सिर में भी काफी गंभीर चोटें आई हैं. उनके भाई के नाभा तहसील के सरकारी अस्पतला में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल अमनदीप के भाई की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. अमनदीप सिंह के ऊपर 4-5 बदमाशों ने दिनदहाड़े बाजार में धारदार हथियारों से हमला किया था.
गणतंत्र दिवस परेड में लेने वाले थे हिस्सा
दिनदहाड़े बाजार में हुए हमले में हेड कॉन्स्टेबल अमनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. अमनदीप नाभा की पुडा कॉलोनी के रहने वाले थे और वह वर्तमान में पटियाला के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में तैनात थे. बताया जा रहा है कि वे गणतंत्र दिवस की परेड में भी भाग लेने वाले थे. अमनदीप की बहन ने जानकारी दी कि परिवार को फेन आया जिससे उन लोगों को इस घटना की जानकारी मिली.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद कानून व्यवस्था के ऊपर सवाल उठने लगे हैं. इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है. पटियाला के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस मामले में एक विशेष टीम तैनात की गई है, जो आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार तलाशी कर रही है. हेड कॉन्स्टेबल अमनदीप सिंह के साथ में उनके भाई भी मौजूद थे, जिसके चलते उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं.
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में आस्था के स्थान पर खून का सन्नाटा! फतेहपुर में मंदिर में मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका
